Waqf कानून के विरोध में दरभंगा में सड़क पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने…

190
Waqf
Waqf कानून के विरोध में दरभंगा में सड़क पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने...
Advertisment

दरभंगा: वक्फ संशोधन विधेयक (Waqf Amendment Bill) 2024 जेपीसी के रिपोर्ट के आधार पर दुबारा संसद में पेश हुआ और संसद से पास होने के बाद अब कानून भी बन गया लेकिन इसके बावजूद इसका विरोध देश भर में चल रहा है। वक्फ कानून के विरोध में दरभंगा में विभिन्न मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन किया। वक्फ कानून के विरोध में मुस्लिम समुदाय के लोग मदरसा हमीदिया से एक जुलुस के रूप में सड़कों पर निकल कर सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए लहेरियासराय तक पहुंचे जहां जुलुस सभा में तब्दील हो गया। Waqf Waqf

Advertisment

यह भी पढ़ें – PK की रैली: खोदा पहाड़ निकली चुहिया वाली बात हो गई

सभा को संबोधित करते हुए मुस्लिम समुदाय के नेताओं ने सरकार पर हमला करते हुए कहा कि सरकार इस कानून के तहत मुस्लिमो की जमीन को हड़पना चाहते हैं। हमारी शरियत में सरकार की दखलंदाजी बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार को यह कानून वापस लेना होगा और जब तक यह कानून वापस नहीं लिया जायेगा तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की CM Nitish की तारीफ, कहा ’24 को PM बिहार के लोगों को…’

दरभंगा से वरुण ठाकुर की रिपोर्ट

Advertisement
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates