PK की रैली: खोदा पहाड़ निकली चुहिया वाली बात हो गई

एस के राजीव, संपादक की कलम से

पटना: एक कहावत तो आपने जरूर सुनी होगी, ‘खोदा पहाड़ निकली चुहिया’। इस कहावत को चरितार्थ कर दिया जन सुराज पार्टी के संयोजक प्रशांत किशोर (PK)  ने। दरअसल राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर अपने आप को देश की राजनीति का बड़ा चेहरा मानते हैं और इसी अहंकार में वे नीतीश से लेकर नरेंद्र मोदी तक तो कभी लालू यादव से लेकर कांग्रेस के राहुल गांधी तक को उनकी औकात दिखाते रहते हैं। स्वघोषित बड़े नेता प्रशांत किशोर को यह नहीं पता था कि उनकी खुद की औकात राजधानी पटना में स्थित गांधी मैदान दिखा कर समझा भी देगा।

प्रशांत किशोर ने 11 अप्रैल को राजधानी पटना के गांधी मैदान में एक रैली बुलाई थी और दावा कर रहे थे कि कम से कम 5 लाख लोग जुटेंगे। शुक्रवार को दो बजे से आहूत रैली में प्रशांत किशोर जब 6 बजे पहुंचे तो विशाल रैली देख कर इस कदर गदगद हुए कि बोलने के लिए कुछ बचा ही नहीं। राजनीति के नए साहब को यह उम्मीद थी कि सूर्य के डूबते डूबते भी इनकी रैली को भीड़ उबाड़ लेगी लेकिन हुआ इसका विपरीत। जब वे मंच पर लोगों को संबोधित करने के लिए पहुंचे तो उस वक्त रैली में बमुश्किल सौ से दो सौ लोगों की उपस्थिति थी। PK  PK  PK  PK  PK 

यह भी पढ़ें – फेल हो गई राजनीतिक रणनीतिकार PK की रणनीति, रैली में खाली रह गई सारी कुर्सियां…

jan suraj rally pk 22Scope News

अहंकार में डूबे रहते हैं PK

सच तो यह है कि बिहार की राजनीति को समझना इतना आसान नहीं है जितना ये साहब समझते हैं। कुछ मीडिया घरानों के बल पर जनता के दिलों पर राज करना कितना आसान है ये बात अब प्रशांत किशोर के समझ में आ गई होगी। हालांकि अगर लोगों की बात की जाये तो लोग कहते हैं कि प्रशांत किशोर इस कदर अहंकार में डूबे रहते हैं कि अपने कार्यकर्ताओं से भी सीधी मुंह बात नहीं करते हैं। एक तो बिहार में सवर्ण जाति का होना अपने आप में गुनाह जैसा है और उस पर अहंकार का चादर ओढ़ लिया तो फिर जनता यही हाल करती है जो पीके की रैली का हुआ।

अब सवाल उठता है कि क्या पीके अपनी इसी भीड़ के सहारे बिहार का चुनाव जीतेंगे या फिर ‘पुनर्मूषको भव’ वाली बात दुहराते हुए अपनी पुरानी रणनीति की दुकान खोलने के लिए वापस चले जायेंगे। यह तो सोलह आना सच है कि जिस तरह से पीके की रैली में भीड़ उमड़ी उस भीड़ से बिहार में सरकार बनाना तो दूर कुछ सीट जीतना भी असंभव ही है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   Gaya के इस गांव में चापाकल और कुआं से सालों भर निकलता है गर्म पानी, लोगों ने कहा…

Ramgarh Industrial Pollution Case: रामगढ़ प्रदूषण मामले में हाईकोर्ट सख्त, दोनों...

Ramgarh Industrial Pollution Case: झारखंड उच्च न्यायालय ने रामगढ़ जिले में औद्योगिक प्रदूषण से जुड़ी जनहित याचिका का निपटारा करते हुए प्रदूषण की नियमित...

Dhanbad Amrit Bharat Station: कतरास-गोमो समेत 15 अमृत भारत स्टेशन अधूरे,...

Dhanbad Amrit Bharat Station: धनबाद रेल मंडल के कतरास, गोमो और चंद्रपुरा समेत 15 अमृत भारत स्टेशनों के पुनर्विकास का काम अब तक पूरा...

Jharkhand Government Action: सरकारी काम में लापरवाही पर सख्त सरकार, 312...

Jharkhand Government Action, Ranchi: सरकारी कामकाज में लापरवाही, प्रशासनिक निर्देशों की अनदेखी और अनुशासनहीनता के मामलों को लेकर झारखंड सरकार ने सख्ती बढ़ा दी...