पटना सिटी : पटना सिटी में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और थाने का घेराव कर दिया है। मामला पटना सिटी के चौक थाना का है। थाने के पीछे ही मदरसे की जमीन पड़ती है। जिस जमीन पर मुस्लिम समुदाय का दूसरे पक्ष घेराबंदी कर रहा था। उसी मामले को लेकर एक अन्य पक्ष के मुस्लिम समुदाय के लोगों ने चौक थाना का घेराव कर दिया है और जमकर नारेबाजी भी की है। नारेबाजी कर रहे लोगों का कहना है कि फिलहाल पुलिस घेराबंदी बंद कराए। पुलिस लोगों को समझाने में लगी हुई है। जिस जमीन पर घेराबंदी की जा रही है उस पर दोनों पक्ष अपना-अपना दावा पेश कर रहे हैं।
यह भी पढ़े : पटना साहिब स्टेशन से अमरनाथ यात्रा के लिए निकला 25 सदस्यों का जत्था
यह भी देखें : https://youtube.com/22scope
उमेश चौबे की रिपोर्ट


















