सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत

नालंदा : नालंदा जिला के बिंद थाना क्षेत्र के छतरबिगहा मोड़ पर अज्ञात बाइक की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान थाना क्षेत्र के छतरबिगहा गांव निवासी स्व. रामदेव बिंद के 50 वर्षीय पुत्र रामनंदन बिंद के रूप में किया गया है। जिसे स्थास्थानीय लोगों की मदद से निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से परिजन रेफरल अस्पताल अस्थावां में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक द्वारा उसे मृत्य घोषित कर दिया गया।

घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि वह खेत से वापस अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान सड़क पर कर रहे थे कि बेनार की ओर से आ रहे तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर उपरांत वह एक गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद बिंद थानाध्यक्ष रौशन कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ भेज दिया। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़े : नालंदा में पत्नी के साथ बाइक से जा रहे पत्रकार को मारी गोली

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img