सीएम हेमंत के प्रेस सलाहकार के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर, CBI से संपत्ति की जांच की मांग

रांची : सीएम हेमंत के प्रेस सलाहकार के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर- झारखंड के

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद के खिलाफ झारखंड हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की गई है.

प्रार्थी शिव शंकर शर्मा की ओर से यह याचिका दाखिल की गई है.

याचिका में कहा गया है कि उन्होंने अपने राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल करके

साहिबगंज में एक माइनिंग लीज पर आवंटित कराया है.

इसलिए उनकी संपत्ति की जांच सीबीआई से की जाए.

याचिका में यह भी कहा गया है कि वे जिस पथ पर हैं वह उसकी अहर्ता को पूरा नहीं करते

इसलिए उन्हें मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार के पद से हटाया जाना चाहिए.

याचिका में अभिषेक प्रसाद ‘पिंटू’ पर यह भी आरोप लगाया है कि वह खुद के नाम से साहिबगंज में माइन लीज लिए हुए हैं. इसके अलावा ऊषा मार्टिन नाम की कंपनी को धमका कर कोल ट्रांसपोर्टिंग का काम भी लिए हुए हैं. कंपनियों को धमकी देकर मैनेज कर रहे हैं. इसी के साथ अन्य अवैध तरीकों से करोडत्रों की संपत्ति अर्जित कर रहे हैं.

पद का कर रहे दुरुपयोग

याचिकाकर्ता ने यह भी आरोप लगाया है कि साहिबगंज में वे अपने मन के अनुसार अधिकारी की नियुक्ति करते हैं. वह पद का दुरुपयोग कर गलत तरीके से काम करते हैं. साहिबगंज में उनके संबंधी अधिकारी की नियुक्ति होती है और वह कई वर्षों से एक जगह जमे रहते हैं. इन तमाम बिंदुओं की जांच को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है. फिलहाल उनके खिलाफ हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है.

रिपोर्ट: प्रोजेश दास

एसएआर कोर्ट से जमीन का दस्तावेज गायब होने पर हाईकोर्ट सख्त, मुख्य सचिव को जांच का निर्देश

 

 

Paddy Procurement Bihar: धान खरीद से पहले बिहार सरकार का बड़ा...

Paddy Procurement Bihar: सहकारिता मंत्री श्री राम कृपाल यादव ने 5 अक्टूबर 2026 को दरभंगा एवं सारण प्रमंडलों की विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में बदलेगी व्यवस्था,...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में मरीजों को सुलभ, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने...

Bihar National Highway Projects: बिहार की NH परियोजनाओं की हाईलेवल समीक्षा,...

Bihar National Highway Projects: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी DPR की प्रगति को लेकर पथ निर्माण विभाग ने उच्चस्तरीय...