Commercial Advertisment

गर्दनीबाग धरनास्थल पर गेट बंद किये जाने से घबराये PK, कहा ‘कुछ भी हुआ तो…’

गर्दनीबाग धरनास्थल पर गेट बंद किये जाने से घबराये PK, कहा 'कुछ भी हुआ तो...'

Google पर 22Scope चुनें

पटना: राजधानी पटना के गर्दनीबाग स्थित धरनास्थल पर बीपीएससी 70वीं बीपीएससी परीक्षा के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिलने के लिए शनिवार को जन सुराज के संयोजक प्रशांत किशोर पहुंचे।‌ प्रशांत किशोर ने अभ्यर्थियों से उनकी मांग को लेकर बातचीत की।‌ इस दौरान छात्रों का पांच सदस्यीय एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने के लिए गए हैं।‌

धरनास्थल पर पहुंचे प्रशांत किशोर ने एलान किया कि रविवार को वे गांधी मैदान में छात्र संसद लगायेंगे और छात्रों से बात करेंगे।‌ इस दौरान वे अपनी बात रखेंगे और छात्रों की बातें सुनेंगे।‌ इस दौरान प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार लोकतंत्र की जननी है और यहां कोई भी नेता लाठी तंत्र नहीं लागू कर सकते हैं। अगर कोई ऐसा करने की कोशिश करते हैं तो राज्य के छात्र और लोग खड़ा होंगे और अपने अधिकार की रक्षा करेंगे।

प्रशांत किशोर जब अभ्यर्थियों से मुलाकात कर बाहर निकलने की कोशिश कर रहे थे तभी प्रशासन ने धरनास्थल के दोनों तरफ का गेट बंद कर दिया जिसकी वजह से प्रशांत किशोर को करीब 20 मिनट तक धरनास्थल पर ही रुकना पड़ा। इस दौरान प्रशांत किशोर ने कहा कि हम आए और अपनी बात कही और अब घर जाना चाहते हैं। लेकिन पुलिस वाले ने ताला बंद कर दिया है अब अगर कोई बात बढ़ी तो उसके जिम्मेवार पुलिसकर्मी होंगे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    दिन में चलाते हैं Auto और रात में…, पुलिस ने 3 को दबोचा

पटना से महीप राज की रिपोर्ट

PK PK PK
PK

National Junior Kabaddi Championship: आखिरी रेड में पलटा पूरा खेल! दिल्ली...

National Junior Kabaddi Championship, पटना: पाटलिपुत्र खेल परिसर के इंडोर हॉल में आयोजित 52वीं राष्ट्रीय जूनियर बालक कबड्डी चैंपियनशिप के दूसरे दिन सोमवार को...

Patna Fake Bisleri Water Raid: पटना में पानी के नाम पर...

Patna Fake Bisleri Water Raid: राजधानी में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर के नाम पर कथित अनियमितताओं और मानकहीन पानी की बिक्री के खिलाफ खाद्य संरक्षा...

Muzaffarpur PNG Gas Pipeline Blast: गोबरसही-डुमरी में कैसे हुआ भीषण गैस...

Muzaffarpur PNG Gas Pipeline Blast: बिहार के मुजफ्फरपुर में सोमवार दोपहर PNG गैस पाइपलाइन में रिसाव के बाद जोरदार विस्फोट हो गया। सदर थाना...