बिहार के खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी और खेल सम्मान राशि का बड़ा तोहफा

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार के 87 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी का चयन पत्र और 812 खिलाड़ियों के बीच करीब आठ करोड़ रुपए की खेल सम्मान राशि का करेंगे वितरण। राज्य खेल अकादमी राजगीर में एक समारोह में पांच अक्टूबर को यह आयोजन होगा।

DIARCH Group 22Scope News

87 खिलाड़ियों में 39 महिला और 48 पुरुष खिलाड़ी शामिल हैं – कार्यकारी अधिकारी रवींद्रण शंकरण

इस बात की जानकारी देते हुए बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवींद्रण शंकरण ने बताया कि सरकार की मेडल लाओ नौकरी पाओ योजना के अंतर्गत इस वर्ष राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले 87 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी का चयन पत्र दिया जा रहा है। 87 खिलाड़ियों में 39 महिला और 48 पुरुष खिलाड़ी शामिल हैं।

विभिन्न श्रेणी में आवश्यकतानुसार विभिन्न विभागों में इनकी नियुक्ति के लिए चयन पत्र दिया जा रहा है

इन खिलाड़ियों को उनकी योग्यता के अनुसार क्लास वन से लेकर विभिन्न श्रेणी में आवश्यकतानुसार विभिन्न विभागों में इनकी नियुक्ति के लिए चयन पत्र दिया जा रहा है। नौकरी के लिए चयनित खिलाड़ियों में पुलिस अवर निरीक्षक के रूप में 4200 पे ग्रेड में 10 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। जिसमें आठ महिला खिलाड़ी हैं। बाल कल्याण पदाधिकारी के 5400 पे ग्रेड में एक खिलाड़ी का चयन हुआ है, 1900-2000 पे ग्रेड में निम्नवर्गीय लिपिक में 65 और कार्यालय परिचारी के रूप में 11 खिलाड़ियों का चयन हुआ है।

यह भी देखें :

इस समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों वितरित की जाएगी – शंकरण

शंकरण ने बताया कि इस वर्ष राज्य खेल सम्मान के रूप में 44 खेल विधाओं में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बिहार के खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, खेल संघों तथा खेल अधिकारियों सहित कुल 812 लोगों के बीच करीब आठ करोड़ (7,43,00,000/-) रुपए की खेल सम्मान राशि भी इस समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों वितरित की जाएगी। खेल सम्मान राशि पाने वाले 813 लोगों में 152 पैरा खिलाड़ी, 631 खिलाड़ी, 24 प्रशिक्षक, पांच खेल संघ और एक खेल अधिकारी शामिल हैं। कुल 783 खिलाड़ियों में 297 महिला और 486 पुरुष खिलाड़ी शामिल हैं। 2022 से इस वर्ष 2025 तक बिहार के 2085 उत्कृष्ट खिलाड़ियों के बीच बीच करीब 23.5 करोड़ की खेल सम्मान राशि सरकार द्वारा वितरित की जा चुकी है।

यह भी पढ़े : पीएम मोदी ने बिहार के युवाओं को दी बड़ी सौगात, कहा- नीतीश सरकार में राज्य में विकास

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img