PM के पास नहीं है कोई मुद्दा तो कर रहे हैं कम्युनल बातें, जनता को चाहिए… – तेजस्वी यादव

पटना: चुनावी माहौल में ऐसे तो सभी दल अपने विपक्षी पर हमलावर रहते हैं और एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप करते हैं। बिहार के उप मुख्यमंत्री और बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लगातार हमलावर हैं। तेजस्वी ने कहा कि मोदी जी ने कुछ किया ही नहीं है उनकी उपलब्धि जीरो है, उनके पास कोई मुद्दा नहीं है वे सिर्फ धर्म के आधार पर बात करते हैं।

तेजस्वी ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री से हाथ जोड़ कर कहना चाहता हूं कि मुद्दे की बात करें। नफरत और समाज में जहर न घोलें। देश की बहुसंख्यक आबादी गरीबी, महंगाई, बेरोजगारी, ख़राब अर्थव्यस्था और अग्निवीर जैसे योजनाओं से त्रस्त है। प्रधानमंत्री बताएं कि दस वर्षों में उन्होंने क्या काम किया। प्रधानमंत्री बताएं कि घोषणापत्र में बिहार का एक बार भी जिक्र क्यों नहीं है। आपने जो वादा किया था उसमे कौन सा वादा निभाया।

बिहार को विशेष राज्य का दर्जा, दो करोड़ नौकरी का वादा पूरा क्यों नहीं हुआ। आप सब सिर्फ हिन्दू मुस्लिम मंदिर मस्जिद करते हैं। उनकी उपलब्धि जीरो है इसलिए कम्युनल बातें कर रहे हैं। आपकी जो योजनाएं हैं उससे देश का भला नहीं होगा। देश की जनता जानना चाहती है कि देश से महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी कैसे खत्म होगा। असली मुद्दा से आप हट कर बात करते हैं। वहीं आम आदमी पार्टी के नेताओं को जेल भेजे जाने के मामले में तेजस्वी ने कहा कि तंग तो कर ही रहे हैं हमलोग उनके दुःख में साथ हैं।

पटना से विवेक पांडेय की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- लालू परिवार BJP का तंज, प्रभाकर मिश्रा ने कहा ‘नीतीश के परिवारवाद पर हमला से लालू परिवार है विचलित’

PM PM PM PM PM

Highlights

Saffrn

Trending News

JPSC Exam में भारी चूक: हिंदी प्रश्नपत्र में दर्जनों गलतियां, अभ्यर्थियों...

 जेपीएससी की सहायक वन संरक्षक मुख्य परीक्षा में हिंदी प्रश्नपत्र में गंभीर त्रुटियां सामने आईं, अभ्यर्थियों ने जताई नाराजगी।JPSC Exam रांची: झारखंड लोक सेवा...

Jharkhand Weather: आज-कल राजधानी में बदलेगा मौसम: Rain Alert के साथ...

 झारखंड में मौसम ने करवट ली है। रांची समेत कई जिलों में तेज हवा, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी, जानें कब तक रहेगा...

झारखंड की प्रमुख खबरें: कुदरत का कहर और विकास की नई...

झारखंड की प्रमुख खबरें : झारखंड में आज मौसम का मिजाज काफी तल्ख बना हुआ है, जबकि दूसरी ओर केंद्र और राज्य सरकार की...

बिहार मौसम अपडेट 8 अप्रैल: पटना सहित कई जिलों में भारी...

बिहार मौसम अपडेट 8 अप्रैल : बिहार में मौसम का मिजाज एक बार फिर पूरी तरह बदलने वाला है। मौसम विभाग (IMD) ने 8...

बिहार टॉप न्यूज़ 8 अप्रैल: नीतीश कुमार के इस्तीफे की आहट...

बिहार टॉप न्यूज़ 8 अप्रैल : बिहार में 8 अप्रैल 2026 का दिन राजनैतिक, प्राकृतिक और आर्थिक मोर्चों पर काफी हलचल भरा रहने वाला...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img