लालू परिवार BJP का तंज, प्रभाकर मिश्रा ने कहा ‘नीतीश के परिवारवाद पर हमला से लालू परिवार है विचलित’

पटना: लोकसभा चुनाव को लेकर आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला लगातार जारी है। लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान हो गया है और अब सभी दल दूसरे चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार में पूरे दमखम के साथ लगी हुई है। इसी कड़ी में भाजपा ने लालू परिवार पर जम कर निशाना साधा और कहा कि लालू परिवार तो बस परिवार तक सिमटी हुई है जबकि एनडीए के पास विकास के कामों की लंबी फेहरिश्त है।

इन दिनों बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार चुनावी सभाएं कर रहे हैं और अपनी चुनावी सभा में वे लालू परिवार और परिवार पर जबरदस्त रूप से हमलावर हैं। नीतीश कुमार के परिवारवाद पर हमले से राजद खेमा नीतीश कुमार पर लगातार पलटवार कर रही है और कह रही है कि नीतीश कुमार के पास और कोई मुद्दा ही नहीं है तो परिवारवाद का माला जप रहे हैं।

भाजपा प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा ने कहा कि लालू यादव जाति के नाम पर वोट मांग रहे हैं। उनके पास कोई उपलब्धि है नहीं तो चुनावी सभाओं में जाति के नाम पर वोट मांग रहे हैं जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास विकास के कामों की लंबी फेहरिश्त है। नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार विकास के नाम पर वोट मांग रहे हैं। नीतीश कुमार के परिवारवाद पर हमले से लालू परिवार विचलित है। लालू सिर्फ परिवार की राजनीति करते हैं जबकि नीतीश कुमार विकास की राजनीति करते हैं और यही अंतर है दोनों की राजनीति में।

पटना से कुमार गौतम की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- उमेश कुशवाहा का ने INDIA गठबंधन पर कसा तंज, कहा ‘पहले ही हो चुका है पतन’

BJP BJP BJP BJP BJP

Saharsa News: क्लासरूम से सोशल मीडिया तक, मॉडल स्कूलों में पढ़ाई...

 बिहार के सहरसा के मॉडल स्कूलों में छात्र पढ़ाई के साथ कंटेंट क्रिएशन और वीडियो ब्लॉगिंग सीख रहे हैं। सात निश्चय-3 के तहत डिजिटल...

Bihar News: ‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ योजना से दो साल में...

बिहार की ‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ योजना के तहत दो वर्षों में 181 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी मिली। इनमें 86 महिला और 95 पुरुष...

Ranchi News: रांची में CCTV कैमरे नहीं लगाने पर हाईकोर्ट नाराज,...

झारखंड हाईकोर्ट ने रांची के पुलिस थानों और प्रमुख सड़कों पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए जाने पर नाराजगी जताई। गृह सचिव, डीजीपी और एसएसपी...