PM Modi Address to Nation: पाकिस्तान के साथ सिर्फ आतंकवाद और POK पर होगी बातचीत, बोले पीएम मोदी

PM Modi Address to Nation: भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम के बाद आज पीएम मोदी ने पहली बार देश को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने पाकिस्तान को लेकर दुनिया को संदेश देते हुए कहा कि मैं अंतरराष्ट्रीय समुदाय को बताना चाहता हूं कि अगर भारत और पाकिस्तान के बीच बातचीत होगी तो वो सिर्फ आतंकवाद और POK पर होगी।

PM Modi Address to Nation: ‘पानी और खून एक साथ नहीं बह सकते’

इस दौरान पीएम मोदी ने सीमा पार आतंकवाद पर भारत के दृढ़ रुख को दोहराते हुए कहा कि “आतंकवाद और व्यापार एक साथ नहीं चल सकते।” पीएम मोदी ने कहा, “आतंकवाद और व्यापार एक साथ नहीं चल सकते, पानी और खून एक साथ नहीं बह सकते।” उन्होंने कहा कि मैं अंतरराष्ट्रीय समुदाय को बताना चाहता हूं कि अगर भारत और पाकिस्तान के बीच बातचीत होगी तो वो सिर्फ आतंकवाद और POK पर होगी।

PM Modi Address to Nation: सुरक्षाबलों को खुली छूट दी

इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक नाम नहीं है, बल्कि करोड़ों लोगों की भावनाओं का प्रतिबिंब है और न्याय की प्रतिज्ञा है। उन्होंने कहा, “हमने आतंकवादियों को खत्म करने के लिए सुरक्षाबलों को खुली छूट दी। आज सभी आतंकी शिविरों को हमारी बेटियों और बहनों से ‘सिंदूर’ मिटाने का नतीजा समझ में आ गया है।”

बता दें कि, भारत और पाकिस्तान तत्काल प्रभाव से शनिवार को युद्धविराम पर सहमत हो गए थे। इसकी जानकारी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दी थी। हालांकि दोनों देशों के बीच संघर्ष विराम समझौते पर सहमति बनने के कुछ ही घंटे बाद पाकिस्तान ने संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया था। पाकिस्तान ने जम्मू समेत कई सीमावर्ती इलाकों में गोलीबारी और ड्रोन्स से हमला किया था।

Saffrn

Trending News

Big Breaking: बिहार के नए सीएम होंगे Samrat Choudhary, कल लेंगे...

बिहार की राजनीति से बड़ी खबर सामने आ रही है। आज 14 अप्रैल को नीतीश कुमार ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है।...

रिलायंस फाउंडेशन देशभर में 10 लाख ‘साइबर सखी’ तैयार करेगा, C-DAC...

Mumbai:रिलायंस फाउंडेशन ने ग्रामीण महिलाओं को डिजिटल दुनिया में सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से ‘e-SafeHER’ कार्यक्रम की शुरुआत की है। यह एक साइबर सुरक्षा...

रिलायंस ज्वेल्स ने अक्षय तृतीया को किया नए सिरे से परिभाषित,...

Mumbai: भारत के सबसे भरोसेमंद गहनों के ब्रांड्स में से एक रिलायंस ज्वेल्स ने अक्षय तृतीया पर एक ताज़ा और मूल्य-आधारित दृष्टिकोण के साथ...

RTI के तहत 57 हजार से अधिक बच्चों का निजी स्कूलों...

पटना : शिक्षा का अधिकार कानून (RTI) के तहत राज्‍य के निजी विद्यालयों में करीब 57 हजार से अधिक बच्‍चों का नामांकन कराया जा...

बिहार में टेलीमानस बना सहारा, 14,416 पर घर बैठे मिल रहा...

पटना : मानसिक स्वास्थ्य की समस्याओं के जूझ रहे लोगों के लिए राज्य में संचालित टेलीमानस की सुविधा रामबाण का काम कर रही है।...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img