बिहार में टेलीमानस बना सहारा, 14,416 पर घर बैठे मिल रहा मानसिक इलाज

पटना : मानसिक स्वास्थ्य की समस्याओं के जूझ रहे लोगों के लिए राज्य में संचालित टेलीमानस की सुविधा रामबाण का काम कर रही है। इसके तहत स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्पलाइन नंबर 14,416 पर मरीज 24 घंटे न सिर्फ निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श का लाभ ले रहे हैं बल्कि उनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार भी आ रहा है।

तनाव, अवसाद और चिंता का इलाज अब फोन पर

विभागीय अधिकारियों का कहना है कि मानसिक तनाव, अवसाद, चिंता, नींद की कमी, नशा, परीक्षा का दबाव और आत्महत्या जैसे नकरात्मक विचारों से निजात दिलाने की दिशा में विशेषज्ञ डॉक्टर और काउंसलर्स रोगियों की ऑनलाइन मदद कर रहे हैं। जरूरत पड़ने पर गंभीर मरीजों को अस्पतालों में भर्ती करने की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। यह सेवा आम जनता के लिए मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए घर बैठे ही उपलब्ध एक महत्वपूर्ण साधन बन चुका है।

एक कॉल से दूर हो रहा तनाव और अवसाद

इन अधिकारियों ने बताया कि सोचने-समझने और दैनिक कार्यों के निपटारा में कठिनाइयों-नकरात्मक या आत्महत्या जैसी विचारों का सामना करने वाले लोगों के साथ-साथ आदत, इच्छा, एकाग्रता में अचानक परिवर्तन आना, गैर मौजूद चीजों को सुनने और देखने का आभास होना, क्रोध, भय, चिंता, अपराध बोध, उदासी, खुशी की लगातार अनुभूति होने एवं बिना चिकित्सीय सलाह औषधियों का अत्यधिक सेवन करने जैसे लक्षण दिखने पर लोग स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी टोल फ्री नंबर पर फोन लगातार टेलीमानस सेवा का निःशुल्क लाभ ले सकते हैं। ऐसे रोगियों को विशेषज्ञ डॉक्टर और काउंसलर्स मोबाइल फोन पर ही ऑनलाइन परामर्श और दवाओं का सुझाव दे रहे हैं।

यह भी पढ़े : इस खरीफ सीजन के लिए राज्य में यूरिया का पर्याप्त स्टॉक – कृषि निदेशक

Puja Singhal PMLA Case: IAS पूजा सिंघल को सुप्रीम कोर्ट से...

Puja Singhal PMLA Case: झारखंड कैडर की आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट से तत्काल राहत नहीं मिली है। शीर्ष...

Dhanbad Food Raid: धनबाद में मिलावटी खाद्य पदार्थों पर बड़ी कार्रवाई,...

Dhanbad Food Raid: जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन ने विशेष अभियान शुरू किया है। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी...

BIIPP 2026 Bihar: बिहार में नई औद्योगिक निवेश नीति की तैयारी,...

BIIPP 2026 Bihar: बिहार में औद्योगिक विकास को नई दिशा देने की तैयारी शुरू हो गई है। राज्य में निवेश को बढ़ावा देने और...