RTI के तहत 57 हजार से अधिक बच्चों का निजी स्कूलों में नामांकन

पटना : शिक्षा का अधिकार कानून (RTI) के तहत राज्‍य के निजी विद्यालयों में करीब 57 हजार से अधिक बच्‍चों का नामांकन कराया जा चुका है। विभाग ने नामांकन करने में उदासीनता बरतने वाले निजी विद्यालय संचालकों को शीघ्र नामांकन करने का आदेश दिया है।

हजारों बच्चों को मिला निजी स्कूलों में मौका

राज्‍य सरकार ने आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार के बच्‍चों का नामांकन करने के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगा गया था। इसके बाद शिक्षा विभाग ने रैंडमाइजेशन के माध्‍यम से 64,759 बच्‍चों का नामांकन कराने के लिए निजी विद्यालय आवंटित किये गए थे।

गरीब बच्चों की शिक्षा का रास्ता आसान

विभाग के आंकड़ों की माने तो अबतक राज्‍य में 57 हजार से अधिक बच्‍चों का निजी विद्यालयों में नामांकन कराया जा चुका है। वहीं निजी विद्यालयों में शेष बच्‍चों का नामांकन लंबित रखने को विभाग ने गंभीरता से लिया है। बताया जाता है कि पिछले सप्‍ताह हुई समीक्षा बैठक में निदेशक प्राथमिक शिक्षा ने संबंधित स्‍कूल संचालकों को शीघ्र नामांकन दाखिल करने का निर्देश दिया है। ताकि बच्‍चों की पढ़ाई ससमय प्रारंभ हो सकें।

यह भी पढ़े : बिहार में टेलीमानस बना सहारा, 14,416 पर घर बैठे मिल रहा मानसिक इलाज

Puja Singhal PMLA Case: IAS पूजा सिंघल को सुप्रीम कोर्ट से...

Puja Singhal PMLA Case: झारखंड कैडर की आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट से तत्काल राहत नहीं मिली है। शीर्ष...

Dhanbad Food Raid: धनबाद में मिलावटी खाद्य पदार्थों पर बड़ी कार्रवाई,...

Dhanbad Food Raid: जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन ने विशेष अभियान शुरू किया है। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी...

BIIPP 2026 Bihar: बिहार में नई औद्योगिक निवेश नीति की तैयारी,...

BIIPP 2026 Bihar: बिहार में औद्योगिक विकास को नई दिशा देने की तैयारी शुरू हो गई है। राज्य में निवेश को बढ़ावा देने और...