एशियाई विकास बैंक के अध्यक्ष से मिले पीएम मोदी, इन मुद्दों पर हुई बातचीत

Desk. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज एशियाई विकास बैंक के अध्यक्ष मसातो कांडा से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच कई मुद्दे पर बातचीत हुई। इसकी जानकारी पीएम मोदी ने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है। मुलाकात को लेकर पीएम मोदी ने कहा, “पिछले दशक में भारत में तेजी से हुए परिवर्तन ने अनगिनत लोगों को सशक्त बनाया है और हम इसे आगे बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं।”

एशियाई विकास बैंक के अध्यक्ष से मिले पीएम मोदी

मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया एक्स पर दी। उन्होंने एशियाई विकास बैंक के अध्यक्ष के पोस्ट पर रिपोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, “मसातो कांडा के साथ एक शानदार बैठक हुई जिसमें हमने विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार साझा किए। “पिछले दशक में भारत में तेजी से हुए परिवर्तन ने अनगिनत लोगों को सशक्त बनाया है और हम इसे आगे बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं।”

मसातो कांडा ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

वहीं इसकी जानकारी देते हुए एशियाई विकास बैंक के अध्यक्ष मसातो कांडा ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, विकसित भारत 2047 का विजन साहसिक है और ADB उस महत्वाकांक्षा का समर्थन कर रहा है। हम अगले पांच वर्षों में नगर निगम के बुनियादी ढांचे के विकास, मेट्रो नेटवर्क का विस्तार, नए क्षेत्रीय रैपिड ट्रांजिट सिस्टम कॉरिडोर बनाने और शहर की सेवाओं के आधुनिकीकरण में तीसरे पक्ष की पूंजी सहित 10 बिलियन डॉलर का निवेश करेंगे। मुझे नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपनी बैठक के दौरान यह बताते हुए खुशी हुई।”

आगे उन्होंने लिखा, “भारत, जो 1966 से एडीबी का संस्थापक सदस्य है और हमारा सबसे बड़ा उधारकर्ता है, एक दृढ़ साझेदार है। सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के वित्त को बढ़ाकर, ज्ञान सहयोग को गहरा करके और पूंजी जुटाकर, हम 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनने और अपने 1.4 बिलियन लोगों के लिए समावेशी, लचीला और टिकाऊ विकास प्रदान करने के भारत के अभियान का समर्थन करने के लिए तैयार हैं।”

Saffrn

Trending News

Jharkhand Homeguard Case: Pakur में Inspector पर Corruption और Misconduct के...

 झारखंड होमगार्ड में बड़ा विवाद, पाकुड़ के इंस्पेक्टर प्रकाश रंजन पर रिश्वत मांगने और अमानवीय व्यवहार के आरोप, डीआईजी ने जारी किया शो-कॉज नोटिस।Jharkhand...

Ranchi Railway Update: Lohardaga Route पर नई MEMU Train का प्रस्ताव,...

 रांची-लोहरदगा रेलखंड पर बढ़ती भीड़ के बीच नई मेमू ट्रेन का प्रस्ताव, मंजूरी मिलते ही पांचवां फेरा शुरू, रेलवे ने दी जानकारी।Ranchi Railway Update...

Jharkhand Cricket Controversy: U-19 Tournament में ‘External Players’ पर बवाल, उम्र...

 झारखंड अंडर-19 क्रिकेट में बाहरी खिलाड़ियों की एंट्री से विवाद, पश्चिम सिंहभूम टीम में बंगाल के खिलाड़ियों को शामिल करने पर नियमों और उम्र...

Airfare Hike News: Fuel Charge बढ़ने से Ranchi Flights महंगी, यात्रियों...

 मिडिल ईस्ट तनाव के चलते ईंधन महंगा, इंडिगो ने फ्यूल चार्ज बढ़ाया, रांची से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता सहित कई रूट पर हवाई किराया बढ़ा।Airfare...

Bokaro Encounter News: गोडाबाली पहाड़ी पर Police-Encounter में घायल हुआ अपराधी...

 बोकारो के बालीडीह में पुलिस मुठभेड़, प्रिंस गुप्ता उर्फ भाटिया गिरफ्तार, रंगदारी गैंग का भंडाफोड़, हथियार और मोबाइल बरामद।Bokaro Encounter News बोकारो: झारखंड के...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img