देश में फिर बढ़ रहा कोविड केस, चार लोगों की मौत, इतने मरीज संक्रमित

Desk. देश के एक बार फिर कोविड का मामला बढ़ रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार को नवीनतम अपडेट के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 363 नए संक्रमण के मामले सामने आए हैं। साथ चार मरीजों की मौत हो गई है। इसके साथ ही भारत में अब सक्रिय कोविड-19 मरीजों की संख्या बढ़कर 3,758 हो गई है।

चार लोगों की मौत

मृतकों में केरल और कर्नाटक से एक-एक व्यक्ति और पश्चिम बंगाल से दो लोग शामिल हैं। केरल, जो वर्तमान में सबसे अधिक प्रभावित राज्य है। यहां 1,400 सक्रिय मामले हैं। इसके बाद महाराष्ट्र (485), दिल्ली (436), गुजरात (320) और पश्चिम बंगाल (287) हैं। वहीं बढ़ती संख्या वाले अन्य राज्यों में कर्नाटक (238), तमिलनाडु (199), उत्तर प्रदेश (147) और राजस्थान (62) शामिल हैं।

देश में फिर बढ़ रहा कोविड केस

मामलों में तेजी से वृद्धि हुई है। 22 मई को सिर्फ 257 सक्रिय मामले थे, जो 26 मई तक बढ़कर 1,010 हो गए है और फिर शनिवार तक तीन गुना से ज़्यादा बढ़कर 3,395 हो गए हैं। नए मामलों में पश्चिम बंगाल में 82 संक्रमण के मामले सामने आए हैं। इसके बाद केरल में 64, दिल्ली में 61 और गुजरात में 55 मामले सामने आए हैं।

Jharkhand Rail Project Approval: झारखंड में रेलवे का नया अध्याय! ₹3,907...

Jharkhand Rail Project Approval: केंद्र सरकार ने झारखंड और ओडिशा को जोड़ने वाली लगभग ₹3,907 करोड़ की महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं को मंज़ूरी दी है। इस...

RIMS Ranchi MBBS Seats Increased: झारखंड के मेडिकल छात्रों के लिए...

RIMS Ranchi MBBS Seats Increased: झारखंड में मेडिकल एजुकेशन सेक्टर के लिए अच्छी खबर है। नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ...

Himanshu Singh Murder Case: हिमांशु हत्याकांड में बड़ा खुलासा! SIT ने...

Himanshu Singh Murder Case: पुलिस को हाई-प्रोफाइल हिमांशु सिंह मर्डर केस की जांच में एक और बड़ी कामयाबी मिली है। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने...