PM Modi से मिलने इस साल के आखिरी महीने में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत आ रहे हैं. वह 4 और 5 दिसंबर को भारत में रहेंगे. भारत दौरे में वह पीएम मोदी और देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे. पुतिन का यह भारत दौरा कई मामलों में महत्वपूर्ण होने जा रहा है.
जानकारी के लिए बता दें, पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन को भारत आने का न्यौता दिया था. इस दौरे में पुतिन 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. फिर से बता दें, यह दौरा भारत के लिए बहुत ही खास होने जा रहा है. इस दौरे में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय वार्ता होगी. रूसी राष्ट्रपति पुतिन की इस दौरे को लेकर पूरी तैयारी हो गई है. इस दौरे से भारत और रूस के संबंध और ज्यादा मजबूत होंगे.
PM Modi ने SCO समिट में की थी राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात
राष्ट्रपति पुतिन की भारत दौरे की घोषणा अगस्त में ही हो गई थी. उस समय भारत के नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर अजीत डोभाल मॉस्को दौरे में गए हुए थे. अगस्त में हुए भारत दौरे की घोषणा में उनके शेड्यूल की जानकारी नहीं दी गई थी. जिसके बाद पीएम मोदी ने चीन में आयोजित की गई शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन (SCO) समिट में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की थी. इस मुलाकात के दौरान दोनों देशों के नेताओं के बीच पुतिन की लिमोजिन में एक घंटे तक बातचीत चली थी.

भारत दौरे में इन नेताओं से करेंगे पुतिन मुलाकात
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का भारत दौरे का शेड्यूल सामने आ गया है. पुतिन 4 दिसंबर को भारत आएंगे. उनका यह दौरा दो दिन का है. वह भारत में दो दिन (4-5 दिसंबर) रुकेंगे. इस दौरान वह भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे. वहीं पुतिन के भारत दौरे को लेकर सभी कयास लगा रहे हैं कि इन दोनों देशों के बीच इस मुलाकात में डिफेंस डील हो सकता है. हालांकि इसे लेकर सरकार के तरफ से किसी भी प्रकार का आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.
Highlights


