Hazaribagh में बोले पीएम मोदी-बीजेपी की सरकार आदिवासी उत्थान पर सबसे ज्यादा ध्यान दे रही है…

Hazaribagh : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज हजारीबाग से ग्राम उत्कर्ष योजना का शुभारंभ किया। इसके साथ ही कई योजनाओं की सौगात दी। इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज महात्मा गांधी का जन्मदिन है। महात्मा गांधी के विजन उनके विचार हमारी पूंजी है। गांधी जी का मानना था कि देश के विकास तभी संभव है जब आदिवासी समाज का तेज विकास है। मुझे संतोष हो कि आज हमारी सरकार आदिवासी उत्थान पर सबसे ज्यादा ध्यान दे रही है।

Hazaribagh : 65 हजार आदिवासियों को मिलेगा लाभ

आज धरती आबा ग्राम उत्कर्ष योजना का शुभारंभ हो रहा है। 80 हजार करोड़ रुपए की लागत से योजना की शुरुआत की जा रही है। इसके तहत करीब 500 जिलो 65 हजार आदिवासियों का विकास करने का अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत आदिवसी गांवों के सामाजिक आर्थिक वहां के जीवन को बेहतर बनाने के लिए काम होगा।

इसका लाभ देश के 5 करोड़ से ज्यादा आदिवासियों को मिलेगा। झारखंड के आदिवासियों के बहुत बड़े आबादी को इसका लाभ मिलेगा। मुझे खुशी है कि आज धरती आबा ग्राम उत्कर्ष योजना की शुरुआत झारखंड से हो रही है। बता दें पिछले साल झारखंड से ही पीएम जनमन योजना की शुरुआत हुई थी।

ये योजना आदिवासियों को मिल रही योजना का प्रमाण है

अति पिछड़े आदिवासी घरो में हर घर जल पहुंचाने का काम किया है, सुदुर इलाको को मोबाइल से जोड़ने का काम किया जा रहा है। कुछ ही दिन पहले मैंने ज्मशेदपुर से हजारो करोड़ों के योजनाओं का शुभारंभ किया था। ये योजनाएं आपके कल्याण के लिए है। देश के आदिवासियों को मिल रही योजना का प्रमाण है।

ये योजनाएं आदिवासी समाज के कल्याण व उत्थान से जुड़ी है। सरकार द्वारा देश के आदिवासी समाज को मिल रही प्राथमिकता का प्रमाण है। धरती आबा ग्राम उत्कर्ष योजना की शुरुआत बिरसा मुंडा योजना शुरु की गई है। पीएम जनमन योजना के तहत आदिवासियों को कोई पूछने वाला नहीं था। इसके तहत अति पिछड़े अदिवासी इलाको में शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क पर काम किया जाएगा।

 

 

 

 

 

JSSC Excise Constable Recruitment: 1941 उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर! JSSC...

JSSC Excise Constable Recruitment: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने आबकारी कांस्टेबल प्रतियोगी परीक्षा-2023 के लिए मेडिकल जांच का शेड्यूल जारी करके भर्ती प्रक्रिया को...

Deoghar Nagar Nigam: सावन शुरू होने से पहले बाबा मंदिर रोड...

Deoghar Nagar Nigam: श्रावण के पवित्र महीने की तैयारियों के बीच, देवघर नगर निगम के कामकाज पर सवाल उठाए जा रहे हैं। बाबा बैद्यनाथ...

Garhwa News: रंका में श्रद्धा और भाईचारे के साथ निकला मुहर्रम...

Garhwa News: रंका सब-डिविजन हेडक्वार्टर और आसपास के ग्रामीण और शहरी इलाकों में मुहर्रम का त्योहार श्रद्धा, अनुशासन और धार्मिक भक्ति के साथ मनाया...