PM Modi ने संसद में कहा ‘हमने जनता को कहा था ’24/7 फॉर 2047 हमारा संकल्प है’

PM Modi

दिल्ली: 18वीं लोकसभा गठन के बाद संसद के पहले सत्र में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर PM Modi ने संबोधित किया। उन्होंने सबसे पहले लोकसभा में पहली बार चुन कर आने वाले सदस्यों की तारीफ की और कहा कि उन्होंने सदन की गरिमा को बनाए रखा है। लोकसभा चुनाव विश्व का सबसे बड़ा चुनाव अभियान था और इसमें जनता ने हमें चुना है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि मैं कुछ लोगों की पीड़ा समझ सकता हूं कि लगातार अभियान चलाने के बावजूद उनका घोर पराजय हुआ। यह अपने आप में लोकतांत्रिक विश्व में बहुत ही गौरवपूर्ण घटना है।

जनता ने हमारे 10 वर्षों के ट्रैक रिकॉर्ड को देखा है। जनता ने देखा है कि गरीबों के कल्याण के लिए हमने जिस समर्पण भाव से काम किया है उसके कारण 10 वर्षों में 25 करोड़ गरीब गरीबी से बाहर निकले। देश की आजादी के कालखंड में इतने कम समय में इतने लोगों को गरीबी से बाहर निकालने का सफल प्रयास इस चुनाव में हमारे लिए आशीर्वाद का कारण बना है। हम 2014 में जब पहली बार जीत कर आए थे तो हमने कहा था कि हमारा भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंसरहेगा और आज हमें गर्व है कि हमारे सरकार ने देश का सामान्य मानवी जो भ्रष्टाचार के कारण पीड़ित है, देश को भ्रष्टाचार ने दीमक की तरह खोखला कर दिया है, ऐसे में आज देश ने हमें आशीर्वाद दिया।

आज दुनिया भर में भारत की साख बढ़ी है, विश्व में भारत का गौरव हो रहा है और भारत के तरफ देखने का नजरिया भी गौरवपूर्ण नजरिया हर भारतवासी अनुभव करता है। देश की जनता ने देखा है कि हमारा लक्ष्य नेशन फर्स्ट है। हमारे हर नीति, निर्णय और कार्य का एक ही तराजू रहा है ‘भारत प्रथम’। इसी भावना के साथ देश में आवश्यक रिफार्म को हमने जारी रखा। दस वर्ष में हमारी सरकार सबका साथ सबका विकास मंत्र को लेकर लगातार देश के सभी लोगों का कल्याण करने का प्रयास करती रही है।

इस देश ने लंबे समय तक तुष्टिकरण की राजनीति, तुष्टिकरण के गवर्नेंस का मॉडल देखा है लेकिन हम सन्तुष्टिकरण का विचार लेकर चलते हैं। इस चुनाव ने इस बात को सिद्ध किया है कि भारत की जनता की कितनी परिपक्व है, कितने विवेकपूर्ण रूप से कितने उच्च आदर्शों को लेकर विवेक का सद्बुद्धि से उपयोग करती है जिसकी वजह से आज हम देश की जनता का सेवा करने के लिए उपस्थित हुए हैं। देश की जनता ने हमारी नीतियों को देखा है, हमारी नियत, निष्ठां पर देश की जनता ने भरोसा किया है। इस चुनाव में हम जनता के बीच एक बड़े संकल्प के साथ आशीर्वाद मांगने गए थे।

हमने विकसित भारत के संकल्प, विकसित भारत के निर्माण के लिए एक प्रतिबद्धता के साथ हमने समर्थन माँगा था। जनता ने विकसित भारत के संकल्प को चार चंद लगा कर हमने मौका दिया। दुनिया की विकास यात्रा में भारत के शहर भी बराबरी करेंगे, यह हमारा सपना है। विकसित भारत का मतलब होता है कोटि कोटि नागरिकों को कोटि कोटि अवसर मिलते हैं। मैं देशवासियो को विश्वास दिलाता हूं कि विकसित भारत के जिस संकल्प को लेकर चले हैं उसकी पूर्ति के लिए हम पूरी निष्ठा से प्रयास करेंगे और हमारा समय का पल पल और हमारे शरीर का कण कण हम देशवासियो को विकसित भारत के सपने को पूरा करने में लगाएंगे। हमने जनता को कहा था 24/7 फॉर 2047।

देश बन गया था घोटालों का देश
PM Modi ने 2014 की याद दिलाते हुए कहा कि हमारे देश के लोगों ने उनका विश्वास खो दिया था, देश निराशा की गर्त में डूब चूका था। 2014 सेपहले देश ने सबसे बड़ा नुकसान खोया था वह था लोगों का आत्मविश्वास। उस समय लोगों के मुंह से निकलता था कि इस देश का कुछ हो नहीं सकता। भारतीयों की हताशा के ये शब्द पहचान बन गए थे। उस समय आए दिन अख़बार में घोटालों की खबरे मिलती थी और सैकड़ों करोड़ के घोटाले, रोज नए घोटाले, घोटालों ही घोटालों की खबरें थी। बेशर्मी के साथ सार्वजनिक रूप से स्वीकार भी कर लिया जाता था कि दिल्ली से एक रुपया निकलता है तो 15 पैसा लोगों तक पहुँचता है। घोटालो ने देश को गर्त में डूबा दिया था।

परिवारवाद पर भी साधा निशाना
PM Modi ने परिवारवाद पर भी निशाना साधा और कहा कि भाई भतीजावाद इतना फैला था कि सामान्य लोग उम्मीद ही नहीं रखते थे। हर काम के लिए लोगों को रिश्वत देनी होती थी। एक गैस कनेक्शन के लिए सांसदों के चक्क्र लगाने पड़ते थे। मुफ्त राशन पता नहीं कब बाजार में पहुंच जाते थे। हमारे अधिकतम भाई बहन निराश हो गए थे कि वे अपने नसीब को दोष देकर जिंदगी काटने को मजबूर थे। एक वह वक्त था जब सात शब्द लोगों के दिमाग में घर किया हुआ था तब देश की जनता ने हमें चुना और वह पल देश के परिवर्तित युग का प्रारंभ हो चूका था। दस वर्षों में हमारी सरकार की अनेक सफलताएं हैं।

भारत कुछ भी कर सकता है
देश निराशा से निकल कर आशा और विश्वास के साथ बुलंदी पर पहुँच गया यह सबसे बड़ी उपलब्धि है। अब लोग कहने लगे हैं कि इस देश में सब कुछ संभव है, सब कुछ हो सकता है, भारत कुछ भी कर सकता है। बैंक का खजाना पर्सनल प्रॉपर्टी की तरह लूट लिया गया लेकिन 2014 के बाद नीतियों में परिवर्तन की वजह से दुनिया की अच्छी बैंकों में भारत के बैंक का स्थान बन गया है। 2014 के पहले एक वक्त था जब आतंकी आ कर जी चाहें वहां हमला कर सकते थे, लेकिन 2014 के बाद स्थिति ये बनी कि आज घर में घुस कर मारता है। सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक करता है और आतंकवाद के आकाओं को भी सबक सीखने का सामर्थ्य दिखा दिया है।

संविधान लेकर घूमने वाले लोग जम्मू कश्मीर लेकर जाने की हिम्मत नहीं कर पाते थे
आज देश का एक एक नागरिक जनता कि अपनी सुरक्षा के लिए भारत कुछ भी कर सकता है। धारा 370 की पूजा करने वालों ने जम्मू कश्मीर के लोगों का अधिकार छीन लिया था, भारत का संविधान जम्मू की सीमा में प्रवेश नहीं कर सकता था। यहां सर पर संविधान लेकर घूमने वाले लोग वहां लेकर जाने की हिम्मत नहीं कर पाते थे, सेनाओं पर पत्थर चलते थे, हमलोग कहते थे कि जम्मू कश्मीर में कुछ नहीं हो सकता है। आज 370 की दिवार गिरी, पत्थरबाजी बंद है, लोकतंत्र मजबूत है लोग लोकतंत्र में और तिरंगा झंडा में भरोसा कर बढ़ चढ़ कर मतदान के ले आगे आ रहे हैं।

देश बना बड़ा निर्माता और एक्सपोर्टर
दस वर्षों में भारत विकास की जिस ऊंचाई पर पहुंचा है वह हमारी प्रतिस्पर्धा का एक बेंचमार्क बन चुका है। पिछले दस वर्षों में हमने जो स्पीड पकड़ी है अब हमारा मुकाबला उसी स्पीड को और स्पीड बढ़ाने की है। प्रधानमंत्री ने वैश्विक स्तर पर भारत की अर्थव्यवस्था की भी चर्चा की और कहा कि अब हम देश की अर्थव्यवस्था को तीसरे स्थान पर ले जाएंगे। हमने भारत को भारत का बड़ा निर्माता बना दिया, बड़ा एक्सपोर्टर बना दिया अब यही काम इस टेन्योर में सेमी कंडक्टर और अन्य सेक्टर में करने जा रहे हैं।

आधुनिकता के साथ पैर जमीन से भी जुड़ी रहेगी
PM Modi ने कहा हम आधुनिक भारत की ओर जाएंगे लेकिन हमारे पैर जमीन से जुडी रहेगी। हमने चार करोड़ गरीबों को घर दिया और आगे 3 करोड़ लोगों को घर देंगे। पीएम मोदी ने शोले फिल्म के डायलॉग के आधार पर कांग्रेस पर जम कर निशाना साधा और कहा कि जनादेश को फर्जी जीत के जश्न में मत दबाएं। ईमानदारी से देशवासियों के जनादेश को स्वीकार करो। उन्होंने कांग्रेस को परजीवी बताया और कहा कि उन्होंने अपने सहयोगियों की मदद से इस लोकसभा चुनाव में सीटें जीतीं हैं अगर वे अकेले लड़ते तो इतनी सीटें जीतना उनके लिए मुश्किल था।

जाति, धर्म, इलाकों के आधार पर बांटती है कांग्रेस
कांग्रेस के लोग देश में हर तरह से अराजकता फैला रहे हैं। वे लोगों को जाति, धर्म, इलाकों के आधार पर बाँटने की कोशिश कर रहे हैं। इस बीच विपक्ष ने मणिपुर मामले को लेकर जोरदार जोरदार हंगामा किया जिसकी वजह से प्रधानमंत्री को अपना स्पीच बीच में रोकना पड़ा और लोकसभा अध्यक्ष ने नेता प्रतिपक्ष को अपने लोगों को शांत कराने की अपील की। विपक्ष प्रधानमंत्री के पूरे भाषण के दौरान हंगामा करती रही।

यह भी पढ़ें- लोकसभा में गरजे Munger MP ललन सिंह, विपक्ष पर जम कर बोला हमला

https://youtube.com/22scope

PM Modi PM Modi PM Modi PM Modi PM Modi PM Modi PM Modi PM Modi PM Modi PM Modi

PM Modi

Share with family and friends: