लोकसभा में गरजे Munger MP ललन सिंह, विपक्ष पर जम कर बोला हमला

दिल्ली: देश में लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार संसद का सत्र चल रहा है। सोमवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान Munger MP ललन सिंह ने अनुराग ठाकुर के धन्यवाद प्रस्ताव का समर्थन किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जम कर निशाना साधा। उन्होंने आपातकाल की चर्चा करते हुए कांग्रेस पर जम कर निशाना साधा। ललन सिंह ने कहा कि राष्ट्रपति ने अपने अभिभाषण में पिछले दस वर्षों के सरकार के कामों का दर्पण पेश किया है। अगले सत्र में बजट पेश करते समय पांच वर्षों के कार्यक्रम के साथ परफॉर्म, रिफार्म और ट्रांसफॉर्म का पूरा संकलन पेश किया जाएगा।

उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री के तीसरे कार्यकाल की शुरुआत हुई है और देश की जनता ने उन्हें अपना समर्थन दिया है। पुरे चुनाव के दौरान विरोधी दल के नेता का भाषण और आज का भाषण अगर मिला कर देखेंगे तो लगेगा कि आज भी नेता प्रतिपक्ष किसी पब्लिक मीटिंग को संबोधित कर रहे थे। इस तरह के दुष्प्रचार, संवैधानिक संस्थाओं पर हमला किया लेकिन जनता ने उन्हें अस्वीकार कर दिया और मोदी जी का सबका साथ सबका विकास के मूलमंत्र को स्वीकार किया और पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का जनादेश दिया।

उन्होंने कहा कि देश की जनता ने तीसरे कार्यकाल का जो जनादेश दिया है उसका स्पष्ट संदेश है कि प्रधानमंत्री जी आपने भ्रष्टाचार पर जो हमला किया है, उसे जारी रखिये और देश से भ्रष्टाचारियों को समाप्त कीजिये। अर्थव्यवस्था में सुधार का जो आपने कार्यक्रम शुरू किया है उसे जारी रखिये और देश की अर्थव्यवस्था को दुरुस्त करिये। मोदी जी को गरीबों की सेवा करने के लिए जनता ने उन्हें स्वीकार किया है। मोदी जी को तीसरा कार्यकाल विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प पर आगे बढ़ने के लिए तीसरे कार्यकाल के लिए स्वीकृति दी है।

उन्होंने 1971 के चुनाव की चर्चा की और कहा उस वक्त कांग्रेस का नारा था गरीबी हटाओ, देश बचाओ और जनता ने भरोसा कर पूर्ण बहुमत की सरकार दी। लेकिन तीन वर्षों बाद ही लोकनायक जयप्रकाश के नेतृत्व में आज तक के आजाद भारत का सबसे बड़ा आंदोलन हुआ क्योंकि सरकार जनता से किये वादे पूरा नहीं कर रही थी। जब सुप्रीम कोर्ट ने रायबरेली से इंदिरा गांधी के चुनाव को जब अवैध घोषित कर दिया तो रातों रात आपातकाल लागू कर सबको जेल में बंद कर दिया गया। सारे संवैधानिक और देश की जनता का प्राथमिक अधिकार बंद कर दिया गया। प्रेस की आजादी छीन ली गई थी।

उन्होंने कहा कि सदन के पहले दिन कांग्रेस पार्टी के लोग संविधान लेकर सदन में आ रहे थे, जिस पार्टी ने देश की संविधान की धज्जी उड़ायी, देश के संविधान को कलंकित किया उसे कोई हक़ नहीं संविधान की चर्चा करने का। कांग्रेस ने हमेशा ही संविधान को खत्म करने की कोशिश की। इस दौरान उन्होंने ममता बनर्जी पर भी हमला किया और कहा कि उस वक्त वह भी कांग्रेस आपातकाल का समर्थन कर रही थी।

उन्होंने करूणानिधि के नेतृत्व में डीएमके सरकार की चर्चा करते हुए कहा कि हमें याद है कि आपातकाल के समय करूणानिधि की सरकार थी और केंद्र ने उनकी सरकार को भंग कर दिया था लेकिन आज समाजवादी पार्टी और डीएमके पार्टी की मज़बूरी है कि वे उनके साथ हैं। उन्होंने कहा कि आप संविधान लेकर घूमिये लेकिन उनका समर्थन मत करिये, ये मेरा आग्रह है। उन्होंने जॉर्ज फर्नांडिस की चर्चा करते हुए कहा कि वे एक नेता थे जिनके रोम रोम में देशभक्ति थी। आपातकाल के दौरान उन्हें भी प्रताड़ित किया गया था।

उन्होंने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि उनका परिवार संविधान विरोधी है, उन्हें संविधान की बात करने का कोई हक़ नहीं है। चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने देश के चुनाव प्रक्रिया पर सवाल खड़ा किया, उन्होंने घूम घूम कर चुनाव आयोग और ईवीएम पर सवाल किया। ललन सिंह ने विपक्ष पर हमला जारी रखा और पूछा कि अगर ईवीएम खराब है तो फिर बताइये पश्चिम बंगाल में, हिमाचल, कर्णाटक, तेलंगाना में सरकार कैसे बन गई। जब आपको मिल जाए तो बहुत बढ़िया और जब आपको न मिले तो ईवीएम खराब।

उन्होंने बैलेट पर चुनाव की चर्चा की और कहा कि हमने देखा है कि बगैर किसी वोटर के हस्ताक्षर के निकलता था और उसकी गिनती होती थी। उन्होंने पीएम मोदी की चर्चा करते हुए कहा कि आपलोग कहते हैं कि मोदी जी ने संविधान की धज्जी उड़ाते हैं तो आपको याद होगा कि जिस दिन एनडीए संसदीय दल की बैठक थी उस दिन भी मोदी जी ने संविधान को प्रणाम किया था और सर से लगाया था।

उनसे संविधान को खतरा नहीं है बल्कि संविधान को खतरा कांग्रेस से है। उन्होंने पीएम किसान निधि योजना, विकास दर, अर्थव्यवस्था की पांचवें नंबर पर होने की चर्चा की और कहा कि प्रधानमंत्री ने लक्ष्य तय किया है कि अगले पांच वर्षों में हम विश्व में तीसरे नंबर पर होंगे। दुनिया के विकास दर में अकेले हिंदुस्तान का योगदान 15 प्रतिशत है वह मोदी जी की देन हैं, कांग्रेस के सरकार की नहीं।

यह भी पढ़ें- नए कानून के तहत GRP Gaya में पहला केस दर्ज, एडीजी ने कहा…

https://youtube.com/22scope

Munger MP Munger MP Munger MP Munger MP Munger MP Munger MP Munger MP Munger MP

Gaya Bank Fraud ED Search: बैंक फ्रॉड केस में ED का...

Gaya Bank Fraud ED Search: गया में कथित बैंक फ्रॉड से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई शुरू की है। ईडी,...

Gaya Pitru Paksha Mela 2026: गयाजी में पितृपक्ष मेले की ऐसी...

Gaya Pitru Paksha Mela 2026:  विश्व प्रसिद्ध गयाजी पितृपक्ष मेले को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस बार 25 सितंबर...

Jharkhand Chamber Election 13 सितंबर को, 40 कंप्यूटर से होगी Voting

झारखंड चैंबर का 2026-27 चुनाव 13 सितंबर को मारवाड़ी भवन में होगा। मतदान के लिए 40 कंप्यूटर लगाए जाएंगे और 11 सितंबर रात से...