आदमपुर एयरबेस पर सैनिकों से बोले पीएम मोदी, ‘आपने इतिहास रच दिया’, जानिए और क्या-क्या कहा

Desk. पीएम मोदी ने आज पंजाब के आदमपुर एयरबेस का अचानक दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सैनिकों को संबोधित करते हुए कहा, “आप सभी ने हर भारतीय को गौरवान्वित किया है। हम आपकी वजह से अपना सिर ऊंचा रख पा रहे हैं। आपने इतिहास रच दिया है।”

‘भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा हैं’, बोले पीएम मोदी

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में आगे कहा, “आप सभी बहादुर योद्धा हैं और देश आपको पाकर गौरवान्वित है। मुझे आपसे मिलने का अवसर पाकर सौभाग्यशाली महसूस हो रहा है। इसलिए मैं आज सुबह-सुबह यहां आया हूं। कई दशकों बाद, जब भारत के इतिहास के इस अध्याय पर चर्चा होगी, तो केंद्रीय नायक आप और आपके साथी होंगे। आप भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा हैं।”

पाकिस्तान में आतंकवादी शिविर और एयरबेस नष्ट किए गए

आदमपुर एयरबेस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “मैं गर्व से कह सकता हूं कि आप सभी ने अपने लक्ष्य को पूर्णता के साथ हासिल किया है। पाकिस्तान में न केवल आतंकवादी शिविर और उनके एयरबेस नष्ट किए गए, बल्कि उनके नापाक मंसूबों और दुस्साहस को भी परास्त किया गया।”

पीएम मोदी का आदमपुर एयरबेस का अचानक दौरा

दरअसल, पीएम नरेंद्र मोदी ने आज पंजाब के आदमपुर एयरबेस का अचानक दौरा किया। इस दौरान पीएम मोदी जवानों की ओर हाथ हिलाते हुए दिखाई दे रहे थे, जबकि पृष्ठभूमि में एक मिग-29 जेट और एक एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम साफ दिखाई दे रहा था। इस दौरान ने पीएम मोदी ने विश्व को संदेश देते हुए पाकिस्तान के इस दावे को खारिज किया कि पाकिस्तानी जेएफ-17 लड़ाकू विमान से दागी गई मिसाइलों ने आदमपुर में एस-400 वायु रक्षा प्रणाली को नष्ट कर दिया था।

Jharkhand Assistant Professor Recruitment: अब लिखित परीक्षा होगी अनिवार्य, NET JET...

झारखंड के सरकारी विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के नियम बदलने की तैयारी। अब लिखित परीक्षा, मेडिकल जांच और 12 माह का प्रशिक्षण अनिवार्य...

Smart Meter Rules में बड़ा बदलाव: अब प्रीपेड बिलिंग नहीं होगी...

सेंट्रल इलेक्ट्रिसिटी अथॉरिटी ने Smart Meter नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब प्रीपेड बिलिंग अनिवार्य नहीं होगी। झारखंड और रांची के उपभोक्ता अपनी...

NEET UG 2026 Counselling: झारखंड में बढ़ सकता है MBBS Closing...

NEET UG 2026 के बाद झारखंड में MBBS एडमिशन का क्लोजिंग स्कोर बढ़ सकता है। जानें जनरल, OBC, EWS, SC, ST के लिए संभावित...