पीएम मोदी का जापान दौरा, क्वाड नेताओं की शिखर बैठक में होंगे शामिल

नई दिल्ली : पीएम मोदी का जापान दौरा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23-24 मई को जापान की राजधानी टोक्यो में होंगे.

इस दौरे में मोदी जहां एक तरफ क्वाड नेताओं की शिखर बैठक में शरीक होंगे.

वहीं करीब 36 घंटे की इस यात्रा में उनकी मुलाकातें अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन,

जापान के प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा और ऑस्ट्रेलिया के नए पीएम से भी होनी हैं.

प्रधानमंत्री मोदी की इस तीसरी जापान यात्रा में जहां एक तरफ क्वाड नेताओं की

दूसरी प्रत्यक्ष का महत्वपूर्ण एजेंडा चर्चा की मेज पर होगा.

वहीं द्विपक्षीय वार्ताओं के दौरान भी निवेश, व्यापार, सुरक्षा, तकनीक समेत कई मुद्दों पर महत्वपूर्ण बातचीत होनी है.

पीएम मोदी 22 मई की रात जापान के लिए रवाना होंगे और

23 मई को टोक्यो पहुंचते ही उनके कार्यक्रमों का सिलसिला शुरू हो जाएगा.

आर्थिक और सुरक्षा की चुनौतियों पर बातचीत

क्वाड के भविष्य और उसके प्रभावी बने रहने के लिहाज से टोक्यो की बैठक को खासा महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इसकी बड़ी वजह है कि एशिया-प्रशांत क्षेत्र के अनेक देश जहां आर्थिक और सुरक्षा की चुनौतियों से जूझ रहे हैं. वहीं क्वाड के वादे जमीन पर उतरने में फिलहाल कमजोर ही नजर आते हैं. ऐसे में अमेरिका-जापान-भारत और ऑस्ट्रेलिया के नेताओं की कोशिश होगी की ठोस नतीजे देने वाली योजनाओं को तेजी से बढ़ाया जाए.

इनसे करेंगे मुलाकात

जापान में पीएम मोदी की जहां अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ आमने-सामने की दूसरी मुलाकात होगी. वहीं जापान के पीएम किशीदा से वो महज दो महीने के भीतर दूसरी बार मिलेंगे. इसके अलावा पीएम मोदी जापान में केवल दो दिनों को दौरे में जापानी उद्योगपतियों से मुलाकात करेंगे तो साथ ही भारतीय समुदाय को भी संबोधित करेंगे. यह दोनों ही कार्यक्रम 23 मई को होना है जबकि क्वाड नेताओं का शिखर सम्मेलन 24 मई को होगा.

क्या है क्वाड का एजेंडा

जापान के प्रधानमंत्री कार्यालय कांतेई में आयोजित की जाने वाली क्वाड नेताओं की शिखर बैठक में इस बार जहां पिछली बैठक के फैसलों की समीक्षा होगी. वहीं हिंद-प्रशांत क्षेत्र में आपसी साझेदारी और अन्य देशों के साथ भागीदारी का ताना बाना मजबूत करने की योजना आगे बढ़ाई जाएगी.

हाइड्रोजन समेत वैकल्पिक ईंधन पर सहयोग

जलवायु परिवर्तन और बढ़ती ईंधन की चुनौती क्वाड नेताओं की टोक्यो बैठक एक अहम मुद्दा होगा. क्वाड की योजना हिंद-प्रशांत क्षेत्र में ग्रीन-शिपिंग नेटवर्क बनाने की है जिसका कार्बन उत्सर्जन न के बराबर हो. साथ ही हाइड्रोजन के इस्तेमाल को बढ़ाने और उसके लिए सहयोग का ढांचा बनाने पर जोर होगा. क्वाड देश जलवायु परिवर्तन पर भी सक्रिय सूचना साझेदारी बढ़ाएंगे.

Saffrn

Trending News

Jharkhand Jobs Crisis: JPSC PT और Civil Court Interview एक ही...

 झारखंड में JPSC PT और सिविल कोर्ट क्लर्क इंटरव्यू 19 अप्रैल को एक साथ होने से अभ्यर्थियों में असमंजस, तिथि बदलने की मांग तेज।Jharkhand...

Jharkhand Weather Alert: Ranchi समेत 14 जिलों में बारिश और आंधी...

 रांची सहित झारखंड के कई जिलों में तेज बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट। 6 अप्रैल को ऑरेंज अलर्ट, अगले 5 दिन मौसम रहेगा...

Jharkhand Panchayat Election 2027 Update: OBC Reservation लागू, पहली बार पंचायत...

 झारखंड पंचायत चुनाव 2027 में पहली बार OBC आरक्षण लागू होगा। ट्रिपल टेस्ट प्रक्रिया के बाद सीटों का निर्धारण, जानें पूरी योजना।Jharkhand Panchayat Election...

Jharkhand Board Result 2026 Update: अप्रैल में मैट्रिक-इंटर रिजल्ट की तैयारी...

 झारखंड बोर्ड 2026 के मैट्रिक और इंटर परीक्षा परिणाम अप्रैल में जारी हो सकते हैं। मूल्यांकन अंतिम चरण में, जानें पूरी अपडेट।Jharkhand Board Result...

Assam Politics Update: सत्ता परिवर्तन के संकेत, Tea Garden Workers के...

असम दौरे पर मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने चाय बागान श्रमिकों के मुद्दों को उठाया, कहा—जनता सत्ता परिवर्तन के मूड में।Assam Politics Update रांची:...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img