उत्तराखंड : शीतकाल के लिए केदारनाथ धाम का कपाट बंद होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच नवंबर को केदारनाथ धाम जाएंगे. बता दें कि केदारनाथ धाम के कपाट हर साल दीवाली के दो दिन बाद भैया दूज के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए जाते हैं. जो अगले साल फिर अप्रैल-मई में खोले जाते हैं. मंदिर के कपाट बंद होने से एक दिन पहले प्रधानमंत्री 400 करोड़ रूपये से ज्यादा की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करने पांच नवंबर को केदारनाथ धाम जाएंगे. प्रधानमंत्री इस दौरान आदि शंकराचार्य की मूर्ति का अनावरण भी करेंगे.
कुशेश्वरस्थान में जलवायु अनुकूल खेती की कई परियोजनाओं की शुरुआत


















