रांचीः पीएम की सुरक्षा चूक मामले में एसपीजी के द्वारा रांची पुलिस से मौखिक रूप से रिपोर्ट मांगी गई है। साथ ही इस मामले में तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित भी कर दिया गया है। इस सुरक्षा चूक मामले को लेकर रांची के एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि इस मामले में महिला को कस्टडी में लेकर पूछताछ की गई।

इस पूछताछ के दौरान महिला ने पुलिस को बताया कि एक पुलिसकर्मी की पत्नी है। उसका पति नामकुम थाना में पदस्थापित है। महिला का अपने पति के साथ कई दिनों से विवाद चल रहा है। उसके पति उसे बहुत प्रताड़ित करते हैं। इसको लेकर महिला ने पति के खिलाफ कई बार कांड भी दर्ज कराया है।
ये भी पढ़ें- गढ़वा में ट्रक ड्राइवर के साथ हुई लूटपाट मामले का किया खुलासा, दो अपराधी गिरफ्तार
पीएम से मिलने की आस में घुसी थी काफिले में
महिला के बयान के अनुसार कुछ दिन पहले उसका पति से झगड़ा हुआ था। महिला ने पुलिस के द्वारा कार्रवाई नहीं किये जाने के बाद पीएम से मिलने के लिए 10 दिनों तक दिल्ली में भी चक्कर काटे। उसके बाद पीएम के झारखंड दौरे की खबर मिलने के बाद वह प्रधानमंत्री से मिलने के लिए रांची आई थी, और फिर इसी दौरान पीएम से मिलने की आस में रेडियम रोड के पास पीएम मोदी के काफिले में आ घुसी थी।
लेकिन उसके बाद भी वह उनसे नहीं मिल पाई। महिला के बयान के बाद पुलिस फिलहाल सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। जांच के बाद ही पूरी बात सामने आ पाएगी कि पूरा मामला क्या है।
ये भी पढ़ें- बैंक लुटेरों ने दी बड़ी घटना को अंजाम, ATM मशीन काटकर लाखों का किया लूट


