PNB बैंक लूटकांड : पुलिस का खुलासा, 2 अपराधी गिरफ्तार

पटना : पटना के दुल्हिन बाजार थाना क्षेत्र कोरैया स्थित पीएनबी बैंक में पांच अगस्त को लूट की घटना हुई थी। पुलिस ने इस कांड का खुलासा करते हुए दो अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों का नाम घनश्याम गिरि और संतोष उर्फ बकरियां को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने 21 लाख में से दो लाख 28 हजार बरामद किया गया है। घटनास्थल पर चिन्हित काला बैग और टोपी अपराधियों के घर से बरामद किया गया है। बिहार एसटीएफ के सहयोग से पटना पुलिस ने खुलासा किया है। पटना से लेकर शेखपुरा तक हुए बैंक लूट के पांच कांडों का एक साथ पुलिस ने खुलासा किया है।

पटना के सिटी एसपी पश्चिमी अभिनव धीमान ने दावा किया है कि बिहार एसटीएफ के सहयोग से यह कार्रवाई की गई है। पटना से लेकर शेखपुरा तक हुए बैंक लूट के तकरीबन पांच कांडों में इसी गिरोह की संलिप्तता रही है। पुलिस ने लूट के 21 लाख रुपए में से दो लाख से अधिक कैश को रिकवर किया है। सिटी एसपी अभिनव धीमान ने बताया कि गिरोह के बाकी सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।

यह भी पढ़े : PNB बैंक लूटकांड को लेकर पुलिस का एक्शन तेज, SIT टीम का गठन

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Jio 6G Technology: AI से मेडिकल तक बदल सकती है डिजिटल...

Jio 6G Technology: भारत में अगली पीढ़ी की दूरसंचार तकनीक 6G को लेकर तैयारियां तेज हो रही हैं। टेलीकॉम कंपनी जियो ने इंडिया मोबाइल...

Bihar Yuva Udyami Yojana: पेपर प्लेट का कारोबार शुरू कर आत्मनिर्भर...

Bihar Yuva Udyami Yojana: बिहार सरकार की मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत पश्चिमी चंपारण जिले के सूरज कुमार मिश्रा ने स्वरोजगार की राह...

IND vs WI Match Weather: रांची में बादल और बारिश की...

IND vs WI Match Weather, रांची: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार, 9 अक्टूबर को रांची...