शराब की बड़ी खेप को उत्पाद बलों ने किया जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार

नवादा : रजौली थाना क्षेत्र अंतर्गत बिहार-झारखंड सीमावर्ती गांव चितरकोली स्थित समेकित जांच चौकी पर उत्पाद बलों ने शराब की खेप को जब्त किया है। शराब की खेप लग्जरी कार द्वारा कोडरमा से खनवां गांव जा रहा था। लग्जरी कार में रहे 85 बोतल विदेशी शराब एवं 107 केन बियर जब्त किया गया एवं एक शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया। उत्पाद अधीक्षक अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि बिहार मद्दनिषेध को लेकर जांच चौकी पर उत्पाद एसआई राजेश कुमार पटेल के नेतृत्व में उत्पाद बलों के सहयोग से सघन छापेमारी की जा रही है।

Goal 6 22Scope News

कार के अंदर भारी मात्रा में विदेशी शराब और बियर बरामद किया गया

बीते मंगलवार के दिन झारखंड की ओर से महिन्द्रा जाइलो कार संख्या बीआर 01पीबी6150 को उत्पाद एसआई राजेश कुमार पटेल द्वारा रोका गया। कार की जांच के दौरान कार के अंदर भारी मात्रा में विदेशी शराब और बियर बरामद किया गया। जब्त शराब में 750 एमएल वाले इंपीरियल ब्लू के 22 बोतल, रॉयल स्टेज के नौ बोतल, ब्लेंडर्स प्राइड के 11 बोतल व 375 एमएल वाले आइकॉनिक व्हिस्की के 43 बोतल एवं 500 एमएल वाले गॉडफादर के 42 केन, किंगफिशर के 86 केन और हंटर के 22 केन बियर है। जब्त विदेशी शराब की कुल मात्रा 47.805 लीटर एवं 75.500 लीटर बियर है। लग्जरी कार में रहे चालक सह तस्कर नवादा जिले के गोंदापुर निवासी मो. मुजफ्फर खान के पुत्र मो. मनोवर खान को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार युवक ने पूछताछ के क्रम में बताया कि वह खनवां गांव निवासी गुलशन कुमार के कहने पर कोडरमा से शराब की खेप खनवां लेकर जा रहा था।

जब्त कार, शराब व बियर के अलावे गिरफ्तार चालक व फरार तस्कर के खिलाफ मामला दर्ज

उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि जब्त कार एवं शराब व बियर के अलावे गिरफ्तार चालक एवं फरार तस्कर गुलशन कुमार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। वहीं दूसरी ओर मंगलवार की रात्रि में ही जांच चौकी से पहले बस से उतरकर शराब लेकर पैदल जा रहे पश्चिम बंगाल के हावड़ा निवासी अनिल ठाकुर के पुत्र विकाश ठाकुर को 180 एमएल रम व 500 एमएल वाला एक केन बियर के साथ उत्पाद एएसआई सौरभ कुमार ने गिरफ्तार किया। उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि शराब व बियर के साथ गिरफ्तार दोनों लोगों को बुधवार को स्वास्थ्य जांच के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। इस मौके पर उत्पाद एसआई प्रवीण कुमार व एएसआई मो. साबिर के अलावे गृहरक्षक के जवान मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : उत्पाद विभाग की सतर्कता से शराब परिवहन में संलिप्त इनोवा जब्त, 2 होमगार्ड गिरफ्तार

अनिल कुमार की रिपोर्ट

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...