जहानाबाद : जहानाबाद जिला प्रशासन ने अवैध खनन और ओवर लोडिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान पुलिस ने ओवरलोड छह हाइवा ट्रक को जब्त किया है। साथ ही पांच ट्रक चालकों को गिरफ्तार कर पूछताछ करने में जुटी है। मामला नगर थाना क्षेत्र के काको मोड़ के समीप का है।
दरअसल, एसडीपीओ राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में अहले सुबह काको मोड़ के समीप ओवर लोडिंग और अवैध खनन के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने गिट्टी लगा छह ओवरलोड हाइवा को जब्त किया साथ ही पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। जब्त सभी गाड़ियों को पुलिस लाइन में खड़ी की गई है। इस संबंध में एसडीपीओ राजीव कुमार सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस लगातार ओवरलोड वाहनों को लेकर अभियान चला रही है।
आपको बता दें कि इसी कड़ी में पुलिस ने अभियान चलाकर छह ओवरलोड हाइवा को जब्त किया है। इन सभी हाइवा पर ओवर लोड गिट्टी लदा हुआ था। चालान मांगने पर किसी ने भी कोई कागजात नहीं दिखाए। जिसके बाद पुलिस ने सभी वाहनों को जब्त कर लिया है। जब्त सभी वाहनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर रिपोर्ट खनन विभाग एवं डीटीओ के समक्ष जुर्माना के लिए प्रस्तुत कर दी गई है। सभी हाइवा झारखंड से ओवरलोड गिट्टी लाद कर जा रहा था। साथ ही पुलिस ने पांच चालकों को भी गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।
यह भी पढ़े : जहानाबाद जिला के कुख्यात अपराधी सहित एक गिरफ्तार
यह भी देखें : https://youtube.com/22scope
गौरव सिन्हा की रिपोर्ट


