नवगछिया : नवगछिया पुलिस जिला की बिहपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मणिपुर की रहने वाली दो महिला तस्कर को भारी मात्रा में ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। जिसकी कीमत ढाई करोड़ से तीन करोड रुपए बताई जा रही है। महिला अवध आसाम एक्सप्रेस से बिहपुर स्टेशन उतरी और वहां से कार पर सवार होकर नवगछिया की ओर तस्करी करने जा रही थी। इस बीच बिहपुर पुलिस ने नाकेबंदी कर बिहपुर पावर सबस्टेशन के पास एक लग्जरी कार को रोका कार से दो महिला तस्कर को दो किलो ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया है।

सतीश नगर के रहने वाले कार चालक गौतम राय को भी गिरफ्तार किया गया है
साथ ही भवानीपुर थाना क्षेत्र के सतीश नगर के रहने वाले कार चालक गौतम राय को भी गिरफ्तार किया गया है। नवगछिया एसपी प्रेरणा कुमार ने प्रेसवार्ता कर बताया कि महिला ने पहले भी यहां पर डिलीवरी किया था। लेकिन इस बार डिलीवरी से पहले उसके मंसूबे पर पानी फेर दिया गया है। पांच लोगों पर नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है और मामले में बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज खंगाले रहे हैं। महिला नवगछिया के मांगन कुमार के यहां डिलीवरी करने वाली थी। बता दें कि पूरे बिहार में शराबबंदी के बाद सुख नशा का प्रचलन गांव गांव तक बढ़ा है। जिसके शिकार किशोर अवस्था से लेकर युवा पीढ़ी तक के लोग हैं। ऐसे में इतनी बड़ी कार्रवाई नवगछिया पुलिस की बड़ी उपलब्धि के रूप में देखी जा रही है।
यह भी पढ़े : ब्राउन शुगर के साथ पुलिस ने 3 तस्कर को किया गिरफ्तार
राजीव रंजन की रिपोर्ट
Highlights


