रोहतासः पुलिस ने 8 घंटे के अन्दर एनएच 2 फोरलेन से दूध से लदे लूटे गए ट्रक के साथ पांच लुटेरों की गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है.
एसपी आशीष भारती ने बताया कि सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लेरुआ गांव के पास लूटेरों ने दूध पाउडर भरा बारह चक्का ट्रक को अगवा कर लिया था. इस मामले में टीम गठित कर लूटेरों के विरुद्ध कार्रवाई की गई और पांच लूटेरों के साथ ट्रक(यूं पी75एम 9011) को बरामद कर लिया गया. गिरफ्तार आरोपियों में दिलशाद अंसारी, धनजी पासवान, सूरज कुमार, राजु कुमार सिंह और विनोद सिंह शामिल है, सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है.


















