पुलिस को बड़ी सफलता, अवैध सामान के साथ अपराधी गोपाल गिरफ्तार

बेगूसराय : बेगूसराय पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है जहां एक कुख्यात अपराधी गोपाल कुमार को एक देशी पिस्तौल, एक देसी कट्टा, एक मैगजीन, पांच जिंदा कारतूस, 34 ग्राम एवं पांच मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी गढ़हरा थाने की पुलिस ने हाजीपुर पोखर के पास से की है। इस संबंध में सदर-2 डीएसपी भास्कर रंजन ने बताया है कि एक चाय दुकान पर कुख्यात अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के फिराक में बैठा हुआ है।

इसी सूचना के आधार पर गढ़हरा थाने के पुलिस ने घेराबंदी कर छापेमारी अभियान चलाया। छापेमारी अभियान के तहत कुख्यात अपराधी गोपाल कुमार को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया है कि कुख्यात अपराधी गोपाल कुमार की जब तलाशी ली गई तो उसके पास से एक देशी पिस्तौल, एक देसी कट्टा, एक मैगजीन, पांच जिंदा कारतूस, पांच मोबाइल एवं 34 ग्राम गांजा को बरामद किया गया।

यह भी देखें :

इस दौरान डीएसपी भास्कर रंजन ने बताया है कि उस इलाके का यह कुख्यात अपराधी है और वर्चस्व लगातार बनाने का काम करता था। कुख्यात अपराधी गोपाल कुमार के द्वारा एक बार फिर बड़ी वारदात को अंजाम देने के फिराक में था।पुलिस ने समय रहते हुए कार्रवाई की नहीं तो उसे अपराधी के द्वारा किसी बड़ी वारदात को अंजाम दिया जाता। फिलहाल कुख्यात अपराधी गोपाल कुमार पर कई मामले अन्य थाने में दर्ज है।

यह भी पढ़े : बिजली विभाग के लापरवाही आई सामने, किसान की करंट लगने से मौत

अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

167,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
685,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img