हथियार के बल पर दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Pakur: जिले की पुलिस ने नाबालिग के साथ हुए दुष्कर्म मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी साहिबगंज जिले के रंग थाना क्षेत्र से की गई है। घटना 9 अक्टूबर की है, जब सिमलोंग ओपी क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ हथियार के बल पर दुष्कर्म किया गया था।

छापेमारी अभियान चलाकर किया गिरफ्तार :

घटना के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पाकुड़ एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया। गठित टीम ने लगातार छापेमारी अभियान चलाया और तकनीकी साक्ष्य की मदद से आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी सिमलोंग ओपी क्षेत्र का ही रहने वाला है।

न्यायिक हिरासत में भेजा गया आरोपी :

एसपी ने बताया कि आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है और पीड़िता को आवश्यक चिकित्सीय सहायता और कानूनी सहयोग प्रदान किया गया है। पुलिस ने कहा कि इस तरह के मामलों में शून्य सहिष्णुता (Zero Tolerance) नीति अपनाई गई है और जिले में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा प्राथमिकता है।

रिपोर्टः संजय सिंह

 

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img