जमीन कारोबारी कमल भूषण के अकाउंटेंट संजय कुमार की हत्या करने वाले अपराधियों को पुलिस ने दबोचा

रांचीः जमीन कारोबारी कमल भूषण के अकाउंटेंट संजय कुमार की हत्या करने वाले अपराधियों को पुलिस ने दबोच लिया है. पुलिस ने पांच आराधियों को  गिरफ्तार किया है. इन अपराधियों के पास से एक देसी पिस्टल और 7 मोबाइल बरामद किया गया है. गिरफ्तार अपराधियों में संदीप कुमार, आकाश कुमार वर्मा, विवेक कुमार शर्मा, सुशीला कुजूर और साहिल बाड़ा शामिल है.

7 जुलाई को जमीन कारोबारी कमल भूषण के अकाउंटेंट संजय कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. संजय कुमार की हत्या ऑफिस से घर वापस लौटने के दौरान कर दी गई थी. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर पहचान करते हुए सबसे पहले संदीप कुमार और आकाश वर्मा को गिरफ्तार किया था. उसके बाद पूछताछ में यह खुलासा हुआ कि घटना को रांची के होटवार जेल में बंद डब्ल्यू कुजूर और उसके बेटे राहुल को कुजूर के कहने पर अंजाम दिया गया. डब्लू कुजूर की पत्नी सुशीला कुजूर ने घटना में शामिल साहिल बाड़ा के माध्यम से दोनों शूटर संदीप और आकाश को पैसा दिया था. जिसके बाद घटना को अंजाम देने के बाद दोनों ने हथियार विवेक कुमार को छुपाने के लिए दिया था. पुलिस ने घटना में प्रयुक्त देसी पिस्टल और 7 मोबाइल बरामद किया है.

 

Ranchi Crime News: करमटोली चौक पर 12वीं की छात्रा से छेड़खानी,...

 रांची के करमटोली चौक से जेल मोड़ के बीच 12वीं की नाबालिग छात्रा से छेड़खानी और जबरन गाड़ी में बैठाने की कोशिश का आरोप...

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...