चोरी के मोबाइल के बदले स्मैक बेचने वाले तस्कर को पुलिस ने योजना बनाकर धर दबोचा

पूर्णिया : पूर्णिया पुलिस ने गुप्त सूचना के आलोक में चोरी के मोबाइल के बदले स्मैक बेचने वाले तस्कर को गिरफ्तार किया है। हालांकि पुलिस को इस चोर की तलाश पिछले कई महीनों से था। गिरफ्तार तस्कर की पहचान सदर थाना क्षेत्र के अब्दुल्ला नगर निवासी टुनटुन ऋषि के रूप में हुआ है। पुलिस उपाधीक्षक यातायात सह प्रभारी डीएसपी कौशल कमल किशोर ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली की एक व्यक्ति पूर्णिया-बैलोरी मार्ग पर घूम-घूमकर चोरी का मोबाइल कम दाम में खरीद कर उसके बदले स्मैक बेच रहा है।

Goal 6 22Scope News

पुलिस ने योजना बनाकर टुनटुन ऋषि को धर दबोचा

आपको बता दें कि जिसके आलोक में पुलिस ने योजना बनाकर टुनटुन ऋषि को धर दबोचा है। जिसके पास से पुलिस ने 25.08 ग्राम स्मैक एवं 16 चोरी की मोबाइल बरामद किया है। आगे प्रभारी डीएसपी कौशल कमल किशोर ने बताया कि टुनटुन ऋषि के गिरफ्तारी से अन्य अपराधियों के बारे में जानकारी मिलेगी। जो मोबाइल छिनतई या चोरी कर कम से कम दामों पर बेच देता था। मोबाइल छिनतई या चोरी का काम स्मैकर के द्वारा ही किया जाता है।

यह भी पढ़े : आर्म एक्ट कांड के वांछित आरोपी आयुष अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

यह भी देखें :

श्याम नंदन की रिपोर्ट

Ranchi Weather Update: सुबह कुहासा, अगले 3 दिनों में गिरेगा न्यूनतम...

 रांची में सुबह कुहासा छाने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, झारखंड में अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान 2 से 3...

Bihar MLC Election 2026: जन सुराज पर नकदी बांटने के आरोप,...

Bihar MLC Election 2026: बिहार विधान परिषद चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) और प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी के बीच राजनीतिक बयानबाजी...

Bihar Weather Update: मानसून की विदाई के बाद बदला मौसम, सुबह-रात...

Bihar Weather Update, पटना: बिहार से मानसून की विदाई के साथ ही मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। पुरवा और पछुआ हवाओं के...