छपरा : सारण में गिरती विधि व्यवस्था और अपराधियों पर नकेल करने के लिए जिले के पुलिस कप्तान खुद सड़कों पर उतरे। शहर में सघन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान एसपी डॉक्टर कुमार आशीष ने सड़कों पर खुद दलबल के साथ उतरे हैं। अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर खुद मोर्चा संभाला और आने जाने वाले वाहनों और गाड़ियों की जांच की। पुलिस बल के साथ अचानक एसपी के सड़कों उतरने पर लोगों में कौतूहल था। वहीं यह जांच का काफिला शहर के नगर थाना चौक, भगवान बाजार, गुदरी और मुफस्सिल चौक पर जारी रहा।
Highlights
अपराधियों के द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु इस अभियान को शुरू किया है
इस दौरान पुलिस ने रोको टोको अभियान और अपराधियों के द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु इस अभियान को शुरू किया है। जिसमें पुलिस को कई उपलब्धियां मिली है। शराब के साथ कई लोग गिरफ्तार हुए हैं तो कुछ हथियारों के साथ भी पकड़े गए हैं। इस संबंध में सारण के एसपी डॉक्टर कुमार आशीष ने बताया के और तक निरीक्षण से शहर की गस्ती व्यवस्था और अपराध पर करने के उद्देश्य से सड़कों पर आए हैं। आदतन स्थिति की जानकारी दी जाएगी।
यह भी पढ़े : हनुमान चालीसा वाले बयान पर मंत्री सुमित कुमार सिंह ने दी सफाई, कहा- तिलक व टोपी का करते हैं सम्मान…
यह भी देखें :
मनोरंजन पाठक की रपोर्ट