Advertisment

Sitamarhi में पुलिस ने 10 डकैत को हथियार और मादक पदार्थ के साथ दबोचा

सीतामढ़ी: बड़ी खबर सीतामढ़ी जिले से आ रही है जहां विगत 02 माह में डकैतों ने जिले में 07 एवं सीमावर्ती जिला दरभंगा में 01 डकैती की घटना का अंजाम दिया था। डकैती की घटना पर रोकथाम के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश के आलोक में SIT टीम का गठन किया गया था। तत्पश्चात SIT टीम के द्वारा तकनीकी और मानवीय साक्ष्य के आधार पर डकैती कांड का पर्दाफाश करते हुए बाजपट्टी थाना अन्तर्गत संडवारा बांध पुल के निकट आम के बागीचा से सोमवार की रात्रि में अपराध की योजना बनाते हुए गिरोह में शामिल 10 डकैतो को गिरफ्तार किया गया है।

sitamarhi1 scaled 22Scope News

गिरफ्तार डकैतों के पास से पुलिस ने चार देशी कट्टा, एक पिस्टल, 09 जिंदा गोली, 1.628 किलो चरस, 67 पुड़िया स्मैक, एक मोटरसाइकिल, एक चाकू बरामद किया है। गिरफ्तार डकैतों ने जिले के 07 डकैती के कांडो के अलावे सीमावर्ती जिले के 01 घटना में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। मामले में बाजपट्टी थाना कांड संख्या-168/24, दिनांक-18. 06.24 धारा-399/402 भादवि एवं धारा-25 (1-बी) ए/26/35 शस्त्र अधिनियम एवं 8/8(c)/21(b)/20(b) (C) Ndps. Act. दर्ज किया गया है।

विदित हो कि गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध जिले के कई थानो में अपराधिक मामले दर्ज है। जिसमें कई अपराधी लूट, डकैती, शस्त्र अधिनियम एवं चोरी के कांडो में जेल जा चुके है। गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में डकैती के घटना में शामिल अन्य सदस्यों का नाम बताया है। जिनके गिरफ्तारी हेतु लागातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उन्हे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

Without Ticket यात्रियों पर रेलवे की कड़ी नजर, सूले गए 95 लाख 55 हजार रूपए

चंदन तिवारी की रिपोर्ट

SITAMARHI SITAMARHI SITAMARHI Sitamarhi

SITAMARHI

Durand Cup 2026: इंडियन एयर फोर्स ने डिफेंडर्स एफसी को 2-1...

Durand Cup 2026: रांची के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में खेले गए 135वें डूरंड कप के एक मैच में, इंडियन एयर फ़ोर्स की फुटबॉल...

Palamu Railway Wagon Factory: क्या पलामू की बदलने वाली है किस्मत?...

Palamu Railway Wagon Factory: सांसद वीडी राम ने लोकसभा में नियम 377 के तहत एक अहम मुद्दा उठाया, जिसका मकसद पलामू संसदीय क्षेत्र में...

Fake Police Arrest Jamtara: देशी पिस्तौल, कारतूस और फर्जी पुलिस आईकार्ड...

Fake Police Arrest Jamtara: मिहिजाम पुलिस स्टेशन इलाके में पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ़्तार किया है, जिस पर पुलिस अफ़सर बनकर लोगों...