Many Years से फरार कुख्यात को पुलिस ने दबोचा, 1 दर्जन से भी अधिक मामले दर्ज

पटना: राजधानी पटना में अपराधी बेख़ौफ़ हो कर आपराधिक वारदातों को अंजाम देने में लगे हुए हैं। हालांकि अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस भी लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में राजधानी पटना के कदमकुआं थाना की पुलिस ने एक दर्जन से भी अधिक संगीन मामलों के अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार कुख्यात गब्बर डोम है जिसके ऊपर हत्या, लूट, डकैती, शराब तस्करी समेत अन्य एक दर्जन से भी अधिक मामले पटना के विभिन्न थानों में दर्ज है।

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर घेराबंदी कर कुख्यात को गिरफ्तार किया। मामले में डीएसपी टाउन अशोक कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि करीब एक दर्जन से अधिक मामलों में वांछित और कई वर्षों से फरार चल रहा कुख्यात पटना में है। सूचना के आधार पर एक टीम गठित कर घेराबंदी की गई और फिर कुख्यात को पुलिस ने दबोच लिया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार कुख्यात को जेल भेज दिया गया है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-      मांझी के बयान पर RJD राज्य सरकार पर हुई हमलावर, शराबबंदी को लेकर…

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Many Years Many Years

Many Years

Mati Purvanchal Mahotsav: सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्वांचल की विभूतियों को...

Mati Purvanchal Mahotsav, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित 9वें माटी-पूर्वांचल महोत्सव में शामिल हुए। ‘माटी’ संस्था की...

Bihar CM Relief Fund: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और मंत्री...

Bihar CM Relief Fund, पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने...

Giridih News: गिरिडीह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा...

 गिरिडीह के भेलवा निवासी और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा के निधन पर योग सेंटर में श्रद्धांजलि सभा हुई। लोगों ने...