Advertisment

मवेशियों से भरे 4 ट्रक को पुलिस ने किया जब्त, तस्कर फरार

धनबाद : धनबाद के एनएच-19 के रास्ते गोवंशीय पशु तस्करी का लंबा इतिहास है. रविवार की देर शाम मुख्यालय डीएसपी-वन अमर कुमार पांडेय के नेतृत्व में गोविंदपुर थाना क्षेत्र में पशु तस्करों पर बड़ी कार्यवाही देखने को मिली.

कौवाबांध में छापेमारी करते हुए पुलिस ने मवेशियों से भरे 4 ट्रक जब्त किया, जबकि 59 गाय 25 बछड़े एवं पांच भैंसों को कतरास के गंगा गौशाले को सुपुर्द कर दिया. न्यूज 22 स्कोप से बातचीत करते हुए डीएसपी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि अवैध तरीके से पशुओं को तस्करी करके बिहार से पश्चिम बंगाल की ओर ले जाया जा रहा है. जिसके बाद छापेमारी की गई तो वाहन चालक फरार हो गए. तस्कर भी भागने में कामयाब रहे. कुछ लोगों पर पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.

रिपोर्ट : राजकुमार जायसवाल

Kosi Mechi River Link Project: कोसी-मेची रिवर लिंक परियोजना से सीमांचल...

Kosi Mechi River Link Project, Patna: बिहार के सीमांचल क्षेत्र में सिंचाई और जल प्रबंधन को मजबूत करने की दिशा में कोसी-मेची अंतःराज्यीय रिवर...

Hajipur Electricity Projects 2026: हाजीपुर में ऊर्जा सचिव का दौरा, बिजली...

Hajipur Electricity Projects 2026: बिहार ऊर्जा विभाग के सचिव-सह-अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (BSPHCL) अजय यादव ने बुधवार को हाजीपुर जिले...

Jharkhad JPSC Radd News: JPSC नियुक्ति रद्द करने के आदेश को...

Jharkhad JPSC Radd News, रांची: झारखंड सरकार की ओर से नियुक्तियां रद्द करने के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। 11वीं से...