Jamtara– मिहिजाम थाना क्षेत्र के कुशबेदिया इलाके में एसडीपीओ आनंद ज्योति मींज के नेतृत्व में पुलिस ने दो एकड़ अफीम की खेती को नष्ट किया. नष्ट किए गए अफीम की कीमत बाजार में लाखों रुपए की बतायी जा रही है.मौके पर जामताड़ा अंचलाधिकारी मनोज कुमार ने उस जमीन का सत्यापन भी किया जिस जमीन पर अफीम की खेती की जा रही थी. पुलिस ने मौके से रोबिन गोराई नामक एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है. जबकि आधा दर्जन लोगों को आरोपी बनाया गया है.
रिपोर्ट-उज्जवल

















