गयाः जिले के कोठी थाना क्षेत्र में 19 जून को सीएसपी संचालक से हथियार के बल पर लूट मामले में पुलिस ने खुलासा किया है. पुलिस ने इस मामले में चार अपराधियों को दबोचा है. वहीं लूटे गए राशि में से 63 हजार बरामद किया गया,साथ ही लूटी गई मोबाइल भी बरामद किया गया है. पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी.
इसे भी पढ़ेंः गांवों में छिपे रहने वाले अपराधियों की सूची तैयार, टॉप 20 के आधार होगी धरपकड़
एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि बीते 19 जून को कोठी थाना क्षेत्र के गणेशचक मोड़ के पास बाइक सवार बदमाशों ने सीएसपी संचालक के स्टाफ से 1लाख 64 हजार लूट कर फरार हो गए थे. इस दौरान एक मामला दर्ज कराया गया. जांच के बाद एक टीम गठित किया गया. जिसके आधार पर बाराकला गांव के रहने वाले कामता कुमार की गिरफ्तारी की गई. इसकी निशानदेही पर तीन अन्य अपराधी की भी गिरफ्तारी की गई. जिसमें गौतम पासवान मृत्युंजय कुमार और राहुल कुमार शामिल है. चारों अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. वही लूट की राशि में से मात्र 63 हजार रुपए बरामद किया गया है. जबकि लूटी की गई एक विवो मोबाइल भी बरामद किया गया है, वहीं अपराधियों के पास से भी कई मोबाइल जप्त किया गया है.







