गांवों में छिपे रहने वाले अपराधियों की सूची तैयार, टॉप 20 के आधार होगी धरपकड़

गया: जिला पुलिस ने शहर के साथ-साथ अब गांवों में रहने वाले अपराधियों पर भी नकेल कसना शुरू कर दिया है. गांवों में छिपे रहने वाले अपराधियों की गांव वार और वार्ड वार लिस्ट तैयार की गई है. यही नहीं उसी लिस्ट के आधार पर टॉप 20 की श्रेणी में अपराधियों को शामिल किया गया है. साथ ही उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दबिश देना शुरू कर दिया है. इससे पूर्व टॉप 10 की लिस्ट तैयार कर अपराधियों को पकड़ा जा रहा था जो अब भी जारी है.
कानून व्यवस्था को पटरी पर लाने और जिले को अपराध और अपराधियों से मुक्त करने के लिए एक नई पहल शुरू की गई है.

इसे भी पढ़ेंः Shocking: अष्टयाम नृत्य के दौरान सांप लेकर नृत्य कर रहे कलाकार की सर्पदंश से मौत

एसएसपी आशीष भारती ने जिले के गांवों में खुद को बहुत हद तक पुलिस से सुरक्षित समझने वाले अपराधियों की लिस्ट तैयार की है. यह लिस्ट गांव वार और गांव के वार्ड वार तैयार की गई है. जिले के सभी थानों से मिली सूचना के आधार पर यह लिस्ट तैयार की गई है. लिस्ट के तैयार होते ही पुलिस ने तैयारी के साथ छापेमारी भी शुरू कर दी है. खास बात यह है कि उस छापेमारी में खुद एसएसपी मौजूद रहने वाले हैं. बीते दिनों लिस्ट के आधार पर ही मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एसएसपी के नेतृत्व में छापेमारी की गई थी. जिसमें पुलिस को सफलता भी मिली थी.

एसएसपी का कहना है कि इस अभियान से न केवल अपराधी पकड़े जा रहे हैं बल्कि पुलिस के एक्शन मोड को देखते हुए वे खुद सरेंडर भी कर रहे हैं. यही वजह है कि सरेंडर करने वालों की संख्या में भी इन दिनों इजाफा हुआ है. उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में इस अभियान का खासा असर देखने को मिलेगा.

Tata Steel PM Mall Notice: टाटा स्टील ने PM मॉल को...

Tata Steel PM Mall Notice : बिष्टुपुर स्थित P&M मॉल की जमीन को लेकर टाटा स्टील और मॉल प्रबंधन के बीच विवाद एक बार...

Jamshedpur Jitiya Accident: जिउतिया स्नान के दौरान बड़ा हादसा, स्वर्णरेखा नदी...

Jamshedpur Jitiya Accident, जमशेदपुर: जिउतिया पर्व के दौरान मानगो के गांधी घाट के पास स्वर्णरेखा नदी में स्नान करने गईं दो बच्चियां तेज बहाव...

Lohardaga Shop Sealing: लोहरदगा में 23 दुकानें सील, लंबे समय से...

Lohardaga Shop Sealing, लोहरदगा: लंबे समय से किराया बकाया रखने वाले दुकानदारों के खिलाफ नगर परिषद ने कार्रवाई करते हुए 23 दुकानों को सील...