पुलिस ने किया लूटकांड का खुलासा, व्यवसायी का व्यापारी ही निकला मास्टरमाइंड

नरकटियागंज : नरकटियागंज में व्यवसायी से हुए लुटकांड का उद्भेदन पुलिस ने 24 घंटे के अंदर कर लिया है. लूटकांड का मास्टरमाइंड व्यवसायी का व्यापारी ही निकला, जो अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया. पुलिस ने लूटकांड में लुटे हुए राशि, बाइक के साथ तीन अपराधियों को दबोचा है.

बेतिया एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने बताया कि व्यवसायी लूटकांड का मास्टरमाइंड विनोद कुमार निकला, जो पंडई चौक पर रेडीमेड का खुदरा व्यवसायी था. वह बलजीत सिंह के यहां से कपड़ा खरीदकर बेचता था. व्यवसायी प्रत्येक बुधवार के दिन वसूली कर आते थे, जिसकी जानकारी विनोद को लग गई. उसने अपने साथियों से सम्पर्क बनाकर घटना को अंजाम दिया. पुलिस ने भास्कर चौबे, रत्नेश कुमार राव के साथ लूट की राशि 1 लाख 24 हजार, और 2500 रुपए नेपाली रुपए को काले बैग के साथ बरामद किया है. साथ ही दो मोबाइल और लूट कांड में प्रयुक्त बाइक को बरामद कर जेल भेज दिया है.

रिपोर्ट : चंदन

व्यवसायी को गोली मारकर बदमाशों ने डेढ़ लाख रुपये लूटे

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!