Chatra : परीक्षा में नहीं चलती ‘दोस्ती की नकल’, पुलिस ने……

Chatra : झारखंड के चतरा कॉलेज में गुरुवार को स्नातक सेमेस्टर-1 की परीक्षा के अंतिम दिन एक चौंकाने वाला मामला सामने आया, जब एक युवक फर्जी परीक्षार्थी बनकर परीक्षा देते हुए रंगेहाथ पकड़ा गया। दिलचस्प बात यह रही कि जिसके नाम से वह परीक्षा दे रहा था, वह छात्र इस वक्त बिहार की जेल में बंद है।

मामला प्रतापपुर निवासी कामेश्वर कुमार से जुड़ा है, जो अवैध शराब के मामले में बिहार की जेल में कैद है। लेकिन चतरा कॉलेज के परीक्षा कक्ष में उसके नाम से बैठा था दीपक यादव—कामेश्वर का ‘घनिष्ठ मित्र’। जब निरीक्षक को उसकी हरकतों पर शक हुआ, तो पूछताछ में पूरा फर्जीवाड़ा खुलकर सामने आ गया।

कॉलेज प्रशासन ने दीपक को तुरंत पकड़कर परीक्षा नियंत्रक विवेक आशीष बाखला के समक्ष प्रस्तुत किया। दस्तावेजों की जांच में पुष्टि हुई कि दीपक, कामेश्वर के नाम पर परीक्षा दे रहा था। इसके बाद कॉलेज प्रबंधन ने कामेश्वर कुमार को परीक्षा से निष्कासित कर दिया।

Chatra : निगरानी व्यवस्था पर उठ रहा सवाल

हालांकि दीपक यादव को फिलहाल एक बॉन्ड लिखवाकर छोड़ दिया गया है, लेकिन कॉलेज ने साफ किया है कि आगे की कार्रवाई नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के निर्देशों के अनुसार की जाएगी। यह घटना न केवल परीक्षा प्रणाली में सुराख की ओर इशारा करती है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि कुछ छात्र परीक्षा पास करने के लिए किस हद तक जा सकते हैं। चतरा कॉलेज में हुई इस घटना ने शिक्षा व्यवस्था की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

परीक्षा में नहीं चलती ‘दोस्ती की नकल’

अब ये मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया है। लोगों का कहना है कि पढ़ाई के मैदान में चालाकी कब तक टिकेगी? इस बार तो “चालाकी ही परी भारी और धर लिया पुलिस ने”। इस मामले से साफ है कि परीक्षा में ईमानदारी और व्यवस्था की सख्ती कितनी जरूरी है, नहीं तो जेल में बंद छात्र की जगह क्लासरूम में उसका दोस्त आराम से कलम चला रहा होगा।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates