कैमूर के बेलौड़ी गांव में हिंदू नेता पर जानलेवा हमला, जांच में जुटी पुलिस

कैमूर : कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के बेलौड़ी गांव में गृह प्रवेश में शामिल होने के लिए पहुंचे हिंदू नेता उत्तम पटेल के वापस निकलने पर उनके गाड़ी पर हमला कर दिया गया। उनके साथ उनके गाड़ी में कुछ लोग और मौजूद थे। हालांकि इसमें किसी को चोट नहीं आई है लेकिन गाड़ी पीछे से क्षतिग्रस्त हो गई है। वहीं पत्थरबाजी और गोलीबारी की सूचना मिलते ही मोहनिया थानाध्यक्ष आलोक कुमार भारी संख्या में पुलिस बल लेकर चांदनी चौक पर पहुंच गए।

बेलौड़ी गांव में गृह प्रवेश के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे – हिंदू नेता उत्तम पटेल

हिंदू नेता उत्तम पटेल ने बताया कि मैं मोहनिया थाना क्षेत्र के बेलौड़ी गांव में गृह प्रवेश के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे। जब वापस लौट रहा था तो सैकड़ो मुसलमान और असामाजिक तत्वों द्वारा मेरी घेराबंदी की गई। घर से असलहा निकाल कर मेरी गाड़ी के ऊपर पत्थर बाजी किया गया। मुझे जान से मारने की कोशिश की गई। मेरा ड्राइवर ने हिम्मत दिखाई तो किसी तरह से गाड़ी भगा कर मोहनिया लाया तो मेरी जान बच पाई है। क्या हिंदुस्तान में कहीं ऐसा नियम है कि किसी मुस्लिम गांव में हिंदू नेता नहीं जा सकता है। छत के ऊपर से पत्थर फेंका जा रहा था। मेरे गाड़ी को वे लोग अपने गाड़ियों से घेर रहे थे। मेरे ऊपर हवाई फायरिंग कुल छह राउंड फायरिंग की गई है। मेरे गाड़ी में कुल छह लोग सवार थे।

Kaimur Police 1 22Scope News

गोलीबारी व पत्थरबाजी की सूचना पाकर भभुआ SDPO मनोरंजन भारती भी मोहनिया पहुंचे

इधर, गोलीबारी और पत्थरबाजी की सूचना पाकर भभुआ एसडीपीओ मनोरंजन भारती भी मोहनिया पहुंचे और सारी घटना का जानकारी ली। गोलीबारी और पत्थरबाजी की सूचना मिलते ही दुर्गावती थाना, रामगढ़ थाना और कुदरा थाना भी मोहनिया पहुंच गई। वहीं चांदनी चौक को हिंदू नेता के समर्थकों के द्वारा जामकर दिया गया।

Kaimur Police 2 22Scope News

निजी कार्यक्रम में उत्तम पटेल कैमूर जिला के नेता हैं – मोहनिया SDPO प्रदीप कुमार

मोहनिया एसडीपीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि किसी निजी कार्यक्रम में उत्तम पटेल कैमूर जिला के नेता हैं। थाना क्षेत्र के बेलौडी गांव में गए थे। आने के क्रम में गाड़ी पर पथराव किया गया है। उनके द्वारा थाने में लिखित आवेदन दिया गया है। जिसमें 17 नामजद और 100 अज्ञात लोगों पर प्राथमिक की दर्ज किया गया है। फायरिंग का पुष्टि नहीं हुआ है। एसएफएल टीम को रात में ही बुलाया गया था। टीम के द्वारा वहां का और घटनास्थल का जांच किया गया। अन्य बिंदुओं पर पुलिस के द्वारा जांच किया जा रहा है। वहीं अभियुक्तों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी किया जा रहा है। घटना के पूछताछ के लिए कुछ लोगों को थाना लाया गया है, पूछताछ किया जा रहा है।

Kaimur Police 22Scope News

यह भी पढ़े : दहशत फैलाने के उद्देश्य से हथियार लेकर घूम रहे दो युवक पुलिस के हत्थे चढ़े…

देवब्रत तिवारी की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!