Advertisment

हवलदार की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, जांच में जुटी पुलिस

देवघर : जिला में कार्यरत हवलदार की संदिग्ध परिस्थिति में मौत का मामला सामने आया है. हवलदार का नाम सुमन कुमार रुंडा बताया जा रहा है. मृतक हवलदार मूल रुप से रांची के रहने वाले थे.

हवलदार की मौत की खबर मिलने के बाद डीएसपी, एसडीपीओ समेत अन्य पुलिस अधिकारी सदर अस्पताल पहुंचे. वहीं इस संबंध में जानकारी देते हुए मुख्यालय डीएसपी मंगल सिंह जामुदा ने बताया कि हवलदार की तबियत खराब थी. मंगलवार की सुबह उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गयी.

डीएसपी ने बताया कि हवलदार की मौत के कारणों की पड़ताल पुलिस कर रही है. साथ ही मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपने की बात कही गयी है.

 

रिपोर्ट : कुलवंत कुमार

Bihar AI MoU: ConveGenius.AI के साथ समझौता, 100 से अधिक रोजगार...

Bihar AI MoU: बिहार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में तकनीकी क्षमता, नवाचार और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देने की...

Bihar Higher Education: बिहार में उच्च शिक्षा में बड़े सुधार, 211...

Bihar Higher Education, पटना: बिहार में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे सुधारों और नई पहलों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत किया...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का समापन, जिला योजना...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार में सतत और समावेशी विकास को गति देने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का शुक्रवार...