Jharkhand: झारखंड में लगातार सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लग रही है। एक बार फिर खूंटी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 PLFI उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान उनके पास से हथियार, गोलियां और लेवी वसूली से जुड़े कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए हैं।
6 उग्रवादियों को गिरफ्तार कर लिया गया
बता दें ये मामला खूंटी का है, खूंटी पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन PLFI के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार तजना नदी के समीप एवं कालामाटी डूंगरी के पास शुक्रवार शाम छापेमारी कर छह उग्रवादियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें मुरहू के माहिल निवासी विजय भोक्ता, खूंटी के बेलाहाथी रोड निवासी धीरज कुमार और अभिषेक कुमार उर्फ अभिषेक राम शामिल हैं।
एसपी मनीष टोप्पो ने दी जानकारी
इस मामले में एसपी मनीष टोप्पो ने जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि शनिवार को खूंटी में सक्रिय उग्रवादियों के नेटवर्क की गुप्त सूचना मिली, जिसके आधार पर कार्रवाई की गई। तजना नदी के समीप कुछ संदिग्ध लोगों के जमा होने की सूचना शुक्रवार की शाम को मिलने के बाद पुलिस की विशेष टीम बनाई गई। इसके बाद एसडीपीओ वरुण रजक के नेतृत्व में टीम ने तजना नदी के पास नहर किनारे छापेमारी कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया।
Highlights


