मोतिहारी – पुलिस को मिली बड़ी सफलता, महज 24 घंटे में नेपाली युवक के हत्याकांड का हुआ खुलासा

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के कुण्डवाचैनपुर में नेपाली युवक पवन कुमार हत्याकांड के सभी आरोपियों को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। जिसमें ढाका थाना क्षेत्र का मुकुल कुमार के अलावा तीन नाबालिग अपराधी शामिल हैं। इनके पास से देशी पिस्टल एक, एक कट्टा, सात गोली एवं चार मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

बताते हैं कि रौतहट नेपाल के पवन कुमार की हत्या चाकू से गोदकर व गोली मारकर करने के बाद शव को कुण्डवाचैनपुर थाना क्षेत्र के एक खेत में फेंका गया था। मृतक रौतहट नेपाल का पवन कुमार बताया गया है। पुलिस टीम में ढाका डीएसपी अशोक कुमार, इंस्पेक्टर विजय कुमार, कुण्डवाचैनपुर एसएचओ मनोज कुमार, टेक्निकल सेल के मनीष कुमार और मुकेश कुमार आदि शामिल थे।

राजीव रंजन की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Bihar Women Panchayat Leaders: बिहार की महिला जनप्रतिनिधियों ने बदली गांवों...

Bihar Women Panchayat Leaders: बिहार की पंचायतों में महिला जनप्रतिनिधि स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता, महिला सुरक्षा और आजीविका के क्षेत्र में बदलाव की नई मिसाल...

Tiger Shroff Firing News: मुंबई में टाइगर श्रॉफ की कार पर...

टाइगर श्रॉफ पर मुंबई के जुहू में फायरिंग की खबर सामने आई है। सोशल मीडिया पर लॉरेंस गैंग के नाम से वायरल पोस्ट में...

Anant Singh News: जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने जन सुराज प्रत्याशी...

Anant Singh News: मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने पटना स्नातक सीट पर जन सुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह के समर्थन में प्रचार...