6 दिनों से लापता जयराम, पुलिस कर रही तलाश……..

लातेहारः बालूमाथ थाना क्षेत्र के शिबला पोस्ट के राजगुरु गांव के रहने वाले जयराम कुमार 6 दिनों से लापता है। जयराम सहायक पुलिसकर्मी के पद पर बालूमाथ थाना में कार्यरत थे। रविवार को जयराम अपने घर आया था। सोमवार की सुबह थाना से जयराम को फोन कर बुलाया गया। सोमवार को सुबह 7 बजे जयराम अपने घर राजगुरु से थाना के लिए निकला परंतु लगभग 1 बजे जयराम अपने भाई के पास रोते हुए फोन किया कि मुझे ठीक नहीं लग रहा है और वह बताया कि मैं कंचन मिश्रा मैडम के यहां हूं।

जयराम ने खुद फोन कर बुलाया

जयराम का भाई मैडम कंचन मिश्रा के यहां जाने के लिए निकला तो इसी बीच 1:18 बजे में जयराम के द्वारा TEXT मैसेज किया गया कि यहां मत आना। श्रीराम लगभग 2ः30 बजे उसका भाई मैडम के घर पहुंचा, वहां अपने भाई को नहीं देखा, जबकि जयराम का बैग मैडम के घर में ही पड़ा था। अपने भाई के बारे में जानकारी मांगा तो मैडम बोली मैं नहीं जानती हूं। जयराम के मोबाइल में फोन लगाना शुरू किया। मोबाइल स्विच ऑफ बताने लगा। इसी समय से मैडम के मोबाइल भी बंद हो गया, जिसकी सूचना तुरंत स्थानीय थाना को दिया गया तथा परिजनों के द्वारा खोजबीन जारी की गई परंतु कोई सुराग नहीं मिला।

लापता पुलिस 32 22Scope News

घटना के अगले दिन सुबह पुलिस प्रशासन एवं परिजन खोजबीन कर रहे थे तो मैडम के घर के ठीक सामने से लगभग आधा किलोमीटर पीसीसी सड़क चतरा रांची मुख्य पथ तक खून की बूंदे की लगातार गिरा हुआ मिला। जिससे जयराम की हत्या का आशंका परिजनों के बीच बढ़ गया। इसी दिन मंगलवार के शाम में स्थानीय थाना के चौकीदार जितेंद्र कुमार ने बताया कि मंगलवार की सुबह में जयराम से बात किया हूं और उसे ब्लॉक से थोड़ा आगे पैदल जाते हुए देखा हूं।

चौकीदार के बयान पर दिन बुधवार के संध्या में स्थानीय थाना प्रभारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहित परिजन देखे गए स्थान का निरीक्षण करने गए। निरीक्षण के क्रम में पता चला कि उसे जिस जगह पर देखा गया उससे पहले सीसीटीवी कैमरा भी लगा हुआ है। परंतु सीसीटीवी फुटेज में जयराम तथा चौकीदार कैद नहीं है। अब 6 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस प्रशासन खोजबीन करने में असफल रही है जिससे परिजनों का धैर्य दिन प्रतिदिन टूटते जा रहा है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है।

कौन है कंचन मिश्रा 

कंचन मिश्रा नामक एक महिला बालूमाथ की एक प्राइवेट स्कूल की शिक्षिका है जिसके साथ जय राम का परिचय एक दो वर्षों से था। घटना के दिन जयराम एवं कंचन मिश्रा के बीच मोबाइल से संपर्क किया गया है। दोपहर के मोबाइल लोकेशन से पता चला है कि दोपहर 1:30 बजे तक जय राम कंचन मिश्रा के घर के पास ही था। जय राम भी मैडम के घर में होने का बात बताया था। पुलिस के सामने कंचन मिश्रा जयराम के कई व्यक्तिगत जानकारी बताई है। अचानक से कंचन मिश्रा के घर से गायब हो जाना कई प्रश्न चिन्ह खड़ा कर रहा है।

चौकीदार का बयान लाया नया मोड़

चौकीदार बताता है कि घटना के दूसरे दिन सुबह 8 से 9 बजे के बीच मैं जयराम को बालूमाथ की ओर से चंदवा की तरफ जाते देखा था। मैंने जयराम को आवाज दिया जयराम तुरंत चंदवा की तरफ से आ रहे मोटरसाइकिल में सवार होकर बालूमाथ थाना की ओर आ गया परंतु सीसीटीवी फुटेज में ना ही जयराम का और ना हीं चौकीदार का फुटेज आ रहा है जिससे चौकीदार के बयान की सत्यता पर भी प्रश्न चिन्ह खड़ा हो रहा है। अब जयराम के परिजन चौकीदार की भूमिका पर संदेह एवम आशंका जता रहे है।

लापता पुलिस 4 22Scope News

परिजनों का कहना है कि अगर चौकीदार जितेंद्र कुमार ने जयराम को सुबह 8 से 9 बजे के बीच देखा तो तुरंत पुलिस प्रशासन को खबर क्यों नहीं किया। अगर चौकीदार जय राम को पैदल जाते हुए देखा तो सीसीटीवी फुटेज में जयराम क्यों नहीं दिख रहा। परिजन पुलिस अधीक्षक लातेहार से भी जयराम के गुमशदगी में शामिल षड्यंत्रकारियों का खुलासा करने की गुहार लगा रहे है। 6 दिन बीत जाने से परिजनों के द्वारा हत्या एवं अपहरण करने में चौकीदार एवं कंचन मिश्रा उनके पति एवं लड़का के शामिल होने की आशंका व्यक्त कर रहे हैं।

 

Saffrn

Trending News

Bihar Agriculture Package:बिहार के लिए विशेष कृषि पैकेज की मांग, राम...

 बिहार के कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने केंद्र से विशेष कृषि पैकेज की मांग की, MSP पर दलहन-तेलहन खरीद और अतिरिक्त सहायता पर...

Bihar Skill Development: युवाओं को Digital Skills में दक्ष बनाने पर...

 बिहार में डिजिटल स्किल्स को बढ़ावा देने के लिए आईटी मंत्री श्रेयसी सिंह ने AI आधारित प्रशिक्षण को शामिल करने के निर्देश दिए, रोजगार...

JTET में बदलाव पर पलामू-गढ़वा में आक्रोश, हेमंत सरकार को घेरा

Jharkhand: JTET (झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा) से भोजपुरी, मगही और अंगिका भाषाओं को हटाये जाने के मुद्दे पर गढ़वा में सियासी घमासान तेज हो...

Garhwa में मनरेगा योजना अंतर्गत राशि घोटाला करने पर हुई कार्रवाई,...

Garhwa: सरकारी दायित्वों के प्रति लापरवाही एवं अनियमितता बरतने के विरुद्ध उपायुक्त दिनेश कुमार यादव द्वारा प्रखंड रंका के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा) पर...

बाघमारा भूधसान घटना स्थल पहुंचे विधायक जयराम महतो, BCCL को ठहराया...

Jharkhand: बाघमारा सोनारडीह के टाण्डाबारी में कल हुए भूधसान की घटना की जानकारी पाकर आज डुमरी विधायक जयराम महतो घटनास्थल पहुंचे। यहां आकर घटनास्थल...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img