बालूमाथ में एक साथ उठी तीन अर्थियां……….

लातेहार: लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र से एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। जहां पर चमातू गांव के एक डैम से पिता पुत्र व पुत्री का शव ब पुलिस ने बरामद किया था।

तीनों का शव एक बाइक से बंधा हुआ था। शव को देखने से ऐसा प्रतीत हुआ कि उसे पूर्व में जबरदस्ती रस्सी से बांधकर डैम में डाल दिया गया हो। गांव के लोगों ने घटना को लेकर हत्या की आशंका जाहिर की।

इधर घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया इसके बाद आदिवासी के समाज के लोगों ने बालूमाथ में कैंडल मार्च निकालकर दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का मांग किया है।

इधर अमरवाड़ी गांव के लोगों ने यह भी जानकारी दी की पूर्व में भी यहां पर इस तरह की घटनाएं हो चुकी है। लेकिन घटना को लेकर खुलासे से नहीं हुए घटना के बाद गांव के लोग दहशत में हैं।

प्रशासन से लोगों ने मांग किया है की गांव के लोगों को सुरक्षा प्रदान की जाए। गांव में हत्या की घटनाएं तेज हुई है । इधर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आशुतोष कुमार सत्यम ने घटना को लेकर बताया कि मामले को लेकर गहनता से जांच किया जा रहा है। जल्द ही पुलिस दोषियों पर कार्रवाई करेगी।

Jharia Baliapur Road Repair: 44 करोड़ की सड़क फिर बनी चर्चा...

Jharia Baliapur Road Repair: झरिया की विधायक रागिनी सिंह, सड़क निर्माण विभाग (RCD) के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर मिथिलेश कुमार और BCCL के अधिकारियों ने रविवार को...

Ramgarh Road Repair: सरकार का इंतजार छोड़ ग्रामीणों ने खुद सुधारी...

Ramgarh Road Repair: जिले के मांडू ब्लॉक में कंजगी मोड़ से चापरी मोड़ तक जाने वाली लगभग तीन किलोमीटर लंबी सड़क की खस्ताहाल स्थिति से...

Nirsa OCP Hyva Accident: आखिर कब रुकेगा OCP में हादसों का...

Nirsa OCP Hyva Accident: धनबाद के निरसा इलाके में ECL चापापुर-II OCP (ओपन कास्ट प्रोजेक्ट) के पास सोमवार को एक हाइवा ट्रक की टक्कर से...