रांची : चान्हो थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय बच्ची के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. वारदात के खुलासे की अहम वजह बनी कार में भरवाई गई 1 हज़ार 10 रुपए की पेट्रोल. पीड़िता के इसी निशानदेही पर अपराध में शामिल सभी तीन आरोपियों को पुलिस ने 12 घंटे के अंदर त्वरित कार्रवाई करते हुए धर दबोचा.

रांची एसएसपी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पीड़िता का अपहरण करने के बाद अपराधियों ने कार में 1 हज़ार 10 रुपए का पेट्रोल भराया था. जिसके बाद पुलिस ने चान्हो से रांची तक के तमाम पेट्रोल पंप के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला. पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में दिखा कि JH01Z-1170 की कार के द्वारा सौम्या पेट्रोल पंप पर 1010 रुपए का पेट्रोल भरवाया गया था, जिसके बाद पुलिस ने कार मालिक कुदुस अंसारी को गिरफ्तार किया. कार मालिक से जब पुछताछ की गई तब उसने अपना जुर्म कुबुल कर लिया. इस दुष्कर्म में शामिल दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार तीनों आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार लिया है.

एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने बताया की आरोपी सोहन पीड़िता से एकतरफ़ा प्यार करता था, लेकिन पीड़िता ने कभी उसे नोटिस नहीं किया था. जिस वजह से उसने उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर इसकी साजिश रची और फिर वो अपराध कर डाला जिसकी सभ्य समाज में कोई जगह नहीं है.
रिपोर्ट : प्रतीक सिंह


