अपहृत किसान का शव तीसरे दिन पुलिस ने किया बरामद

खगड़िया : खगड़िया जिला के परबत्ता प्रखंड के भरतखंड ओपी क्षेत्र अंतर्गत थेभाय गांव से अपहृत किसान मनोज शर्मा का शव पुलिस ने बरामद किया। बताते चलें कि भरतखंड पुलिस ने ओपी क्षेत्र के अकहा ढाला से 200 मीटर दूर जीयो फाइप जी टेलीफोन के बॉक्स से बरामद किया है। दरअसल, घटना बीते आठ जनवरी की रात आरोपी पुजा देवी, अखिलेश दास, मिथुन कुमार व अन्य की मिलीभगत से खेत में बुलाकर पीट-पीट कर लाठी, दांत, ईट आदि से उसकी हत्या कर दिया था।

पुलिस सूत्रों की माने तो उक्त घटना में कोई पैसा लेनदेन नहीं बल्कि अवैध संबंध व प्रेम प्रसंग के कारण आरोपी द्वारा साजिश के तहत किया गया है। हालांकि घटना में आधा दर्जन लोगों को शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। जबकि पुलिस ने तीन लोगों जिसमें एक महिला और दो पुरूष को गिरफ्तार भी किया है। सभी गिरफ्तार आरोपी थेभाय गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

वहीं इधर गिरफ्तार आरोपियों द्वारा पुछताछ में बताया गया कि सर्वप्रथम मृतक किसान मनोज शर्मा ने अपनी प्रेमिका पुजा देवी को फोन कर बुलाया, वहीं प्रेमिका के पहुंचते ही पुर्व से घात लगाए बैठे अखिलेश दास द्वारा महिला के दूसरे प्रेमी मिथुन को बुलाया जिसके उपरांत ही सभी आरोपियों की मौजूदगी में पीट-पीटकर हत्याकांड की घटना को अंजाम दिया। जिसके उपरांत शव को अकहा ढाला से 200 मीटर दूर जीयो फाइप जी टेलीफोन के बॉक्स में छुपा दिया।

इतना ही नहीं बताते चलें कि शव का पोस्टमार्टम बाद पुलिस ने स्वजनों को सौंप दिया है। वहीं भरतखंड ओपी प्रभारी रौशन प्रसाद ने शव बरामद होने की पुष्टि और तीन लोगों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। इधर, गांव में शव पहुंचते ही मृतक की 75 वर्षीया माता बतासो देवी, उसकी पत्नी ललिता देवी, बेटी डोली कुमारी, लवली कुमारी और बेटा शिवम कुमार का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं शव पहुंचते ही उसके घर में कोहराम मचा हुआ है। मृतक अपने परिवार का एकलौता कमाऊ व्यक्ति था।

राजीव कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img