ट्रैफिक जवान पर हमला करने वाले सगे भाइयों पर केस दर्ज, वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने शुरू की छापेमारी

रांची: जिले के नगड़ी थाना क्षेत्र में सोमवार को ट्रैफिक पोस्ट पर तैनात पुलिसकर्मियों पर हमला करने के मामले में दो आरोपियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामला कटहल मोड़ का है, जहां ऑटो को सड़क के बीच में लगाने से मना करने पर विवाद इतना बढ़ गया कि ट्रैफिक जवान पर हमला हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रैफिक जवान धनंजय कुमार के लिखित आवेदन पर पुलिस ने मुन्ना यादव उर्फ अखिलेश कुमार उर्फ झोटैला और उसके सगे भाई हंश कुमार यादव के खिलाफ केस दर्ज किया है। दोनों पलामू जिले के पांकी थाना अंतर्गत हुरलोंग गांव के निवासी हैं।

घटना सोमवार को उस समय हुई जब मुन्ना यादव द्वारा बीच सड़क पर ऑटो खड़ा करने पर ट्रैफिक जवान ने आपत्ति जताई और उसे पोस्ट की ओर ले जाने लगे। इसी दौरान थोड़ी दूरी पर खड़ा उसका भाई हंश कुमार दौड़ता हुआ आया और ट्रैफिक जवान पर हमला कर दिया। हाथापाई के बाद उसने पीछे से पत्थर फेंका, जो जवान के सिर के पिछले हिस्से में लगा, जिससे वह घायल हो गया।

घटना के तुरंत बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। पुलिस ने वीडियो और शिकायत के आधार पर छापेमारी शुरू कर दी है, परंतु आरोपी अब तक अपने घर से फरार हैं।

 

Bokaro BSL Displaced Protest: नौकरी की मांग पर विस्थापितों का प्रदर्शन...

Bokaro BSL Displaced Protest: बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) में नियोजन की मांग को लेकर विस्थापितों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। टू-टैंक गार्डन...

Ranchi Robbery Case: कृषि निदेशक के घर एक करोड़ की डकैती...

रांची के कांके स्थित कृषि निदेशक रामाशंकर प्रसाद सिंह के घर डकैती मामले में छह आरोपियों की गिरफ्तारी की सूचना है। करीब 42 लाख...

Garhwa News: शादी के नाम पर 1.20 लाख की ठगी, नगर...

 गढ़वा के नगर उंटारी में शादी कराने के नाम पर 1.20 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने किशोरी समेत...