पुलिस अवर निरीक्षक घूस लेते गिरफ्तार

पटना : बिहार से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। विशेष निगरानी इकाई पटना ने नालंदा जिला में एससी/एसटी थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक अरुण पासवान को 14 हजार रुपए घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

विशेष निगरानी विभाग ने बताया है कि एससी एसटी थाना में तैनात अरुण पासवान 40 हजार घुस मांग रहे थे। जिसकी प्रथम किस्त 14 हजार रुपए दी गई। विशेष निगरानी इकाई की टीम ने चार मार्च को मामला दर्ज किया एवं पांच मार्च को दारोगा अरुण पासवान को 14 हजार घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। अभियुक्त के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए छह मार्च को विशेष निगरानी न्यायाधीश की अदालत में पेश किया जाएगा।

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Nawada Shopping Mall Fire: नवादा के पकरीबरावां में वेलकम शॉपिंग मॉल...

Nawada Shopping Mall Fire: बिहार के नवादा जिले के पकरीबरावां इलाके में स्थित वेलकम शॉपिंग मॉल में भीषण आग लगने की सूचना सामने आई...

Anant Singh JDU Expulsion: JDU से निष्कासन के बाद अनंत सिंह...

Anant Singh JDU Expulsion, पटना: जनता दल यूनाइटेड (JDU) से छह साल के लिए निष्कासित किए जाने के बाद मोकामा विधायक अनंत सिंह के...

Madhubani Kamla River Accident: मधुबनी में कमला नदी में धसना गिरने...

Madhubani Kamla River Accident: बिहार के मधुबनी जिले में कमला नदी में धसना गिरने से एक बच्ची और एक महिला की मौत हो गई।...